विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2017

लुटियंस दिल्ली में गोलीबारी, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी

हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है.

लुटियंस दिल्ली में गोलीबारी, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली के लुटियंस इलाके में कुछ अज्ञात लोगों के कार पर गोलीबारी करने की घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग बाल-बाल बच गए. पुलिस ने बताया कि कार के विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से गोलीबारी की गई. पीड़ित कनॉट प्लेस (सीपी) से जन्मदिन की एक पार्टी से शिरकत कर लौट रहे थे.

उन्होंने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. बहरहाल उन्होंने बताया कि कैमरे में वाहन का नंबर नहीं आया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Police, Crime News, Lutyens Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com