विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2020

वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर के कमेंट पर बोले शशि थरूर, 'यह बेहद खराब टेस्‍ट में थे'

शशि थरूर ने कहा, कि जब फोकस कोविड-19 और चीन के आक्रामक तेवरों पर होना चाहिए, उस समय बीजेपी ऐसे एक परिवार पर निशाना करके समय बरबाद कर रही है जो सदन में मौजूद भी नहीं था.'

वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर के कमेंट पर बोले शशि थरूर, 'यह बेहद खराब टेस्‍ट में थे'
शशि थरूर ने नेहरू-गांधी परिवार पर कमेंट को लेकर अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है
  • कहा, जवाब देने के बजाय ठाकुर ने दिया राजनीतिक भाषण
  • उन्‍होंने उठाए गए किसी ऐतराज पर जवाब नहीं दिया
  • इस मसले पर संसद में हुआ जोरदार हंगामा
नई दिल्ली:

कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर (Shashi Tharoor)ने पीएम केयर्स फंड (PM CARES fund)को लेकर लोकसभा में जवाब के दौरान नेहरू-गांधी परिवार पर कमेंट (Remark against Nehru-Gandhi family)करने का लेकर केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)पर निशाना साधा है. थरूर ने शुक्रवार को कहा कि यह 'बेहद खराब टेस्‍ट में राजनीतिक भाषण था.' गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर के इस कमेंट को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ और कई बार सदन की कार्यवाही स्‍थगित करने की नौबत आई.

अनुराग ठाकुर की गांधी-नेहरू टिप्‍पणी पर विवाद, चार बार स्‍थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, थरूर ने कहा, 'आज बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण दिन था. वित्‍त मंत्री ने टैक्‍सेशन बिल पेश किया मैंने इस बिल को पेश करने का लेकर कुछ आपत्तियां दर्ज कराई. पीएम केयर्स जैसे कुछ अन्‍य इश्‍यू भी थे. मंत्री ने जवाब देना शुरू किया और बाद में उन्‍होंने अपने MoS (अनुराग ठाकुर) को पीएम केयर्स पर जबाब पूरा करने को कहा.' थरूर ने आगे कहा, 'उठाई गई आपत्तियों का जवाब देने के बजाय ठाकुर ने राजनीतिक भाषण देना शुरू किया जो कि बेहद खराब टेस्‍ट में था, उन्‍होंने उठाए गए किसी ऐतराज का जवाब नहीं दिया लेकिन इसके बजाय नेहरू से लेकर मौजूदा समय तक के गांधी परिवार पर हमला बोला.'

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र पर बोला तीखा हमला, कहा- "टुकड़े-टुकडे़ गैंग सत्ता में है"

शशि थरूर ने कहा, कि जब फोकस कोविड-19 और चीन के आक्रामक तेवरों पर होना चाहिए, उस समय बीजेपी ऐसे एक परिवार पर निशाना करके समय बरबाद कर रही है जो सदन में मौजूद भी नहीं था.' कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी इस समय सोनिया के इलाज के सिलसिले में देश से बाहर हैं. तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने कहा, 'मेरे विचार से यह वास्‍तविक मुद्दों से ध्‍यान हटाने का सरकार की ओर से किया गया प्रयास था.'

'सरकार ने नहीं गिना, तो क्या मौत नहीं हुई' सरकार पर बरसे राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Remark Against Nehru-Gandhi Family, PM CARES Fund
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com