विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2019

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बस खाई में गिरी, पांच छात्रों समेत 6 की मौत

जिला मुख्यालय नाहन से लगभग 40 किलोमीटर और राज्य की राजधानी से 150 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध हिंदू मंदिर रेणुकाजी के पास दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वे डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर जा रहे थे.  

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बस खाई में गिरी, पांच छात्रों समेत 6 की मौत
फाइल फोटो
  • मृतकों में 5 छात्र भी शामिल
  • रेणुकाजी मंदिर के पास हुई घटना
  • बस चालक की भी मौत
नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शनिवार को एक स्कूल बस के खाई में गिरने से पांच छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.  जिला मुख्यालय नाहन से लगभग 40 किलोमीटर और राज्य की राजधानी से 150 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध हिंदू मंदिर रेणुकाजी के पास दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वे डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर जा रहे थे.  

गुजरात:  200 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 8 छात्रों सहित 10 की मौत

उपायुक्त ललित जैन ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि बस चालक की भी मौत हो गई, जबकि सात-आठ छात्र घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि प्रशासन ने बस से पीड़ितों को बड़ी कठिनाई से निकाला.  पुलिस ने कहा कि पृथम दृष्टया दुर्घटना बस चालक की लापरवाही के कारण हुई. 

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में बस खाई में गिरी, 11 यात्रियों की मौत​

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident In Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com