गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है.गृहमंत्रालय की ओर से दी गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक मरहूम अभिनेता कादर खान, स्व. कुलदीप नैय्यर, क्रिकेटर गौतम गंभीर, वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुल्का, वैज्ञानिक नंबी नारायण, पर्वतरोही बछेंद्री पाल और दक्षिण के अभिनेता मोहन लाल सहित 112 हस्तियों को पद्म अवार्ड्स के लिए चुना गया है. 70 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा हुई.112 लोगों की सूची में 21 महिलाएं और 11 विदेशी और एनआरआई हैं. तीन मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं. लोक कलाकार तीजन बाई, जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुएलेह, व्यवसाई अनिल कुमार मनीभाई नाइक और लेखक बलवंत मोरेश्वर देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण को ग्रहण करेंगे. नंबी नारायणन इसरो के वही वैज्ञानिक हैं, जिन्हें जासूसी कांड में फंसाकर करियर बर्बाद करने का आरोप केरल पुलिस पर लगा था. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर उन्हें 50 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया था.
यह भी पढ़ें- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, संघ विचारक नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को मिला भारत रत्न
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
प्रख्यात पत्रकार कुलदीप नैय्यर और नंबी नारायणन उन 14 लोगों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्हें पद्म भूषण अवार्ड के लिए चुना गया है. इसके अलावा 94 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है.जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी, फुटबॉलर सुनील क्षेत्री, कोरियोग्राफर प्रभु देवा, सिंगर शंकर महादेवन और पहलवान बजरंग पुनिया शामिल रहे. देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म अवार्ड को तीन वर्गों में प्रदान किया जाता है. पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है. इसके अलावा पद्म विभूषण और पद्म श्री वर्ग में सम्मान दिए जाते हैं. ये अवार्ड्स कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं. मसलन, कला, समाजसेवा, राजनीति, विज्ञान और तकनीक, व्यापार, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, खेल और प्रशासनिक सेवा.
पद्म अवार्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें: पद्म अवार्ड लिस्ट
वीडियो- राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले राष्ट्रपति कोविंद, 'विकास यात्रा में सब शामिल'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं