विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2021

ओडिशा में कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए स्कूल फिर खुले

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए 100 दिन के शिक्षण लक्ष्य को पूरा करने के मद्देनजर संकाय सदस्यों ने सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था करायी है.

ओडिशा में कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए स्कूल फिर खुले
सरकार ने स्कूलों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है. (सांकेतिक तस्वीर)
भुवनेश्वर:

करीब नौ महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को ओडिशा (Odisha) भर के स्कूलों ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों (Covid-19 Guidelines) का कड़ाई से पालन करते हुए उन छात्रों के लिए अपनी कक्षाओं को फिर से खोल दिया जो शीघ्र ही अपनी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए 100 दिन के शिक्षण लक्ष्य को पूरा करने के मद्देनजर संकाय सदस्यों ने सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था करायी है.

बिहार में खुल गए स्कूल, कहीं शिक्षक, कहीं हेडमास्टर कोरोना पॉजिटिव; 25 बच्चे भी संक्रमित

अधिकारी ने कहा कि स्कूल परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को फेस मास्क पहनना होगा और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा. स्कूल और जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बताया कि 20-25 से अधिक छात्रों के साथ कक्षाएं शनिवार और रविवार को भी आयोजित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि सिलेबस में 30 फीसदी की कमी की गई है और आगे कोई कटौती नहीं की जाएगी. अधिकारी के मुताबिक सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की व्यवस्था करने को कहा है.

Video: कर्नाटक में स्कूल खुले, अभिभावक परेशान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Schools, Schools Open In Odisha, Odisha Corona Virus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com