समाजवादी पार्टी ने कैराना से नाहिद हसन (Nahid Hasan Kairana) का टिकट काट दिया है. नाहिद की जगह सपा ने उनकी बहन इकरा को टिकट दिया है. शनिवार को ही नाहिद को यूपी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. नाहिद के ऊपर कई मुक़दमे दर्ज हैं. उत्तर प्रदेश में कैराना विधानसभा क्षेत्र से पुलिस ने समाजवादी पार्टी (SP) के नेता नाहिद हसन को गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने कल 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया खा. पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत केस दर्ज किया है. कैराना पुलिस के मुताबिक पिछले साल नाहिद हसन सहित 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसमें उनकी मां तबस्सुम हसन और अन्य लोग भी शामिल थे.
5 दिन पहले सपा में आए इमरान मसूद के तेवर हुए बागी, अब बसपा में तलाश रहे जुगाड़
इनमें से ज्यादातर आऱोपियों ने अपनी जमानत करा ली थी, लेकिन नाहिद हसन ने ऐसा नहीं किया था. इसके बाद कोर्ट से उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था. फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि सपा की यूपी विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट में ही नाहिद हसन का नाम कैराना सीट से उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया था और शनिवार को ही उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वहीं कांग्रेस (Congress) का दामन छोड़कर सपा (Samajwadi Party) में शामिल हुए इमरान मसूद (Imran Masood) की सियासी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं. इमरान मसूद सपा कांग्रेस विधायक मसूद अख़्तर के साथ सपा में शामिल हुए थे. लेकिन इमरान मसूद और अखिलेश यादव के बीच अब ठनती नजर आ रही है. उनकी सीट से सपा किसी और को उम्मीदवार बनाने जा रही है.सूत्रों का कहना है कि सपा ने बदले हालातों में इमरान मसूद को एमएलसी बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन मसूद इसके लिए तैयार नहीं हुए और अब बसपा में अपनी सियासी संभावनाएं तलाश रहे हैं.
बीजेपी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं. इससे अब इमरान मसूद का सियासी समीकरण बिगड़ता दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक इमरान मसूद को पहले नकुड़ विधानसभा से टिकट दिया जाना था लेकिन धर्म सिंह सैनी के आने के बाद सपा में उनका राजनीतिक समीकरण बिगड़ गया. फिर बेहट विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी पेश की गई तो वहां से सपा के नरेश सैनी बीजेपी में शामिल हो गए.
वहां से शाही इमाम के दामाद उमर अली खान की दावेदारी सामने आ गई. इमरान मसूद के साथ सपा में शामिल सहारनपुर देहात के मौजूदा विधायक मसूद अख्तर का टिकट भी पक्का नहीं है. यहां से सपा मुखिया मुलायम सिंह के करीबी आशु मलिक की मजबूत दावेदारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं