कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लखीमपुर खीरी जाते समय पुलिस ने मुरादाबाद में हिरासत में ले लिया. पायलट के मुताबिक, उनके साथ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को भी हिरासत में लिया गया तथा उन्हें मुरादाबाद के एक गेस्टहाउस में रखा गया है. वह और आचार्य प्रमोद कृष्णम सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी जा रहे थे. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘मुझे और आचार्य प्रमोद जी को हिरासत में ले लिया गया है. हम सिर्फ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जा रहे थे. हमने कोई कानून नहीं तोड़ा है.''
पायलट ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जिन लोगों के नाम प्राथमिकी में हैं, उनसे कोई पूछताछ नहीं हो रही है और उनको हिरासत में नहीं लिया जा रहा है, लेकिन जो पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुख साझा करने जा रहे हैं उनको हिरासत में लिया जा रहा है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘लखीमपुर खीरी जाते समय मुझे व आचार्य प्रमोद जी को उत्तरप्रदेश प्रशासन द्वारा मुरादाबाद में रोक दिया गया है. लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों को कुचलकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है.'' कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा, ‘‘सत्याग्रह की राह पर चलकर हम न्याय की आवाज उठाते रहेंगे.''
उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी को भी लखीमपुर खीरी जाते हुए सोमवार सुबह हिरासत में लिया गया था और इसके बाद से उनको सीतापुर के पीएसी परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था. राहुल गांधी बुधवार को सीतापुर पहुंचे और उनकी अगुवाई में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.
लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ेंः
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं