विज्ञापन

राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल, चेक बाउंस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

शिकायतकर्ता पवन वर्मा का दावा है कि एक शादी के कार्यक्रम में प्रस्तुति (Performance) देने के लिए अमीषा पटेल को पूरी फीस दी गई थी.

राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल, चेक बाउंस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
  • मुरादाबाद की अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है
  • विवाद साल दो हजार सत्रह में एक विवाह समारोह में प्रस्तुति देने से जुड़ा हुआ है
  • शिकायतकर्ता पवन वर्मा का दावा है कि अमीषा पटेल ने फीस लेकर कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था

मुरादाबाद: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं. मुरादाबाद की एक अदालत ने अभिनेत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि अमीषा पटेल को 27 मार्च को हर हाल में अदालत में पेश किया जाए.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद साल 2017 का है, जो एक विवाह समारोह में शिरकत करने से जुड़ा है. शिकायतकर्ता पवन वर्मा का दावा है कि एक शादी के कार्यक्रम में प्रस्तुति (Performance) देने के लिए अमीषा पटेल को पूरी फीस दी गई थी. फीस लेने के बावजूद अभिनेत्री तय कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों जारी हुआ गैर-जमानती वारंट? 

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अमीषा पटेल को पहले जमानत मिल चुकी थी. लेकिन कोर्ट की शर्तों का पालन न करना अब उन पर भारी पड़ गया है. अभिनेत्री ने जमानत मिलने के बाद निर्धारित शर्तों और तारीखों का पालन नहीं किया. बार-बार की ढिलाई को देखते हुए अदालत ने अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है.

अधिवक्ता पंकज शर्मा ने बताया, "कोर्ट ने अमीषा पटेल को 27 मार्च को पेश करने के आदेश दिए हैं. आगे की कार्रवाई अदालत में उनकी उपस्थिति के बाद ही तय की जाएगी."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ameesha Patel NBW, Ameesha Patel Non-bailable Warrant, Moradabad Court News, Ameesha Patel Legal Trouble, 2017 Wedding Performance Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com