पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने ऐसे 4 बल्लेबाजों का चुनाव किया है जिसके खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी की, जिसे अकरम वनडे क्रिकेट या व्हाइट बॉल क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मानते हैं. अकरम ने स्काई स्पोर्ट्स पर उन 3 बल्लेबाजों के नाम बताए हैं. जिसे वे वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज मानते हैं. अकरम ने पहले टॉप 2 बल्लेबाजों के बारे में बात की जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना उनके लिए काफी मुश्किल हुआ करता था. 'स्विंग ऑफ सुल्तान' के नाम से मशहूर अकरम ने पहले नंबर पर सनथ जयसूर्या का नाम किया है. अकरम ने कहा,"सनथ ने वनडे क्रिकेट का चेहरा बदल कर रख दिया था. उन्होंने पहले 15 ओवरों में वनडे क्रिकेट का रूप ही बदल दिया था, और दूसरे थे ऑस्ट्रेलिया के गिलक्रिस्ट, वे ओपनिंग करते थे, और इसकी वजह यह थी कि जब भी मैं उनके सामने गेंदबाजी करता, तो मुझे पता होता था कि अगर गेंद थोड़ी भी गलत लेंथ पर गिरी या थोड़ी भी वाइड हुई, तो वे उस पर बाउंड्री मार देंगे. इसलिए एक गेंदबाज के तौर पर मैं हमेशा थोड़ा चिंतित रहता था. अकरम ने कहा "याद रखें, 90 के दशक से लेकर 2000 तक 'शॉर्ट बॉल' को ही बाउंसर माना जाता था"

विराट कोहली वर्तमान क्रिकेट में वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज
इसके बाद अकरम ने मॉडर्न डे क्रिकेट से विराट कोहली को व्हाइट बॉल क्रिकेट और वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया है. अकरम ने विराट कोहली को लेकर बात की और कहा, "मैंने हर टीम के हर बल्लेबाज के बारे में सोचा, लेकिन एक नाम तुरंत मेरे दिमाग में आता है. आज के दौर में वनडे का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मुझे लगता है विराट कोहली हैं, लक्ष्य का पीछा करते हुए उसका औसत 85 से 90 के बीच है, जो उसकी क्लास, निरंतरता और काबिलियत को दिखाता है".
अकरम ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "विराट कोहली एक मजबूत खिलाड़ी हैं, उनके शॉट्स बहुत दमदार होते हैं, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 'कन्वर्जन रेट' अविश्वसनीय है. उनके पास बेहतरीन क्रिकेटिंग शॉट्स हैं. वे सिर्फ अंधाधुंध प्रहार या 'पावर हिटिंग' नहीं करते, बल्कि प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते हैं, और यही बात उन्हें इतना खतरनाक बनाती है. पिछले चार-पांच सालों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, मुझे ठीक से याद भी नहीं कि उन्होंने कितने शतक लगाए हैं. उनके पास हर तरह के शॉट्स हैं, स्पिनरों के खिलाफ, शॉर्ट गेंदों पर, धीमी गेंदों पर, आप किसी भी तरह की गेंद का नाम लें, उनके पास उसका जवाब है.".
इसके अलावा अकरम ने कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने पर अपनी रणनीति का भी खुलासा किया और कहा कि, "अगर मुझे कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिलता तो, देखिए वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, और तब तक मैं या वकार, हममें से हर एक को एक-एक विकेट मिल चुका होता है. तो मैं नई गेंद से ही उन्हें आउट करने की कोशिश करूंगा. गेंद को अंदर की तरफ लाऊंगा, कोहली के खिलाफ इनस्विंग गेंदबाजी करूंगा. "
वसीम अकरम ने कहा, "मुझे लगता है कि पारी की शुरुआत में उन्हें बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ी दिक्कत होती है, लेकिन फिर वह वापसी करते हैं ... तो बस, उस समय में उन्हें आउट करने की कोशिश करता."
यह भी पढ़ें | क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ दी चुप्पी!
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, भुवी IN, वैभव OUT, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं