विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2017

RJD में भी बगावत: MLA ने लालू और तेजस्वी को गठबंधन टूटने के लिए जिम्‍मेदार ठहराया

गायघाट से राजद विधायक महेश्वर यादव ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा, "महागठबंधन लालू प्रसाद के पुत्र मोह और उनकी और तेजस्वी की जिद के कारण टूटा है.

Also Read in
RJD में भी बगावत: MLA ने लालू और तेजस्वी को गठबंधन टूटने के लिए जिम्‍मेदार ठहराया
फाइल फोटो
पटना: बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में बगावत के सुर उठने लगे हैं. राजद के गायघाट के विधायक महेश्वर यादव ने गठबंधन टूटने के लिए पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके पुत्र पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को जिम्मेदार बताया है. गायघाट से राजद विधायक महेश्वर यादव ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा, "महागठबंधन लालू प्रसाद के पुत्र मोह और उनकी और तेजस्वी की जिद के कारण टूटा है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा तेजस्वी यादव पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अगर इस्तीफा दे दिया जाता तो गठबंधन नहीं टूटता."


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक आदत है कि वे अपने मंत्रिमंडल में दागी चेहरे को नहीं रखते हैं. उन्होंने तेजस्वी के इस्तीफे के लिए 14 दिनों तक इंतजार किया. कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की परंतु जब बात नहीं बनी तब वे महागठबंधन तोड़कर निकल गए.

यह भी पढ़ें-नीतीश कुमार के रुख से JD(U) में घमासान
उन्होंने दावा किया कि उनकी जैसी सोच राजद के कई और विधायकों की भी है. आगे की योजना के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मिल बैठकर आगे की योजना तय की जाएगी.

VIDEO-नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Lalu Prasad, RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com