विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2015

नया खुलासा : मालवणी से दो और लड़के गायब, एटीएस जुटी जांच में

नया खुलासा : मालवणी से दो और लड़के गायब, एटीएस जुटी जांच में
मालवनी से लापता हुए अयाज सुलतान, वाजिद शेख और मोहसिन शेख।
मुंबई: मालवणी से अचानक घर छोड़कर गए लड़कों के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि अयाज सुलतान, वाजिद शेख और मोहसिन शेख के अलावा 2 और लड़के 15 दिसंबर से घर से गायब हैं। इनमें से एक का नाम नूर और दूसरे का अकरम है। नूर और अकरम भी तीनो भागे हुए लड़कों के ग्रुप से ही हैं। दोनों अपने मोबाइल घर पर छोड़कर गए हैं।

मालवणी 8 नंबर में रहने वाले नूर की 3 बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी रहीमा का रो रोकर हाल बुरा है। हैरानी की बात है कि दोनों के परिवारों ने अब तक उनके लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

तीन की खोज की गई तो दो और गायब मिले
तीन लड़कों के गायब होने के बाद हरकत में आई  एटीएस ने जब उनके तार खोजने शुरू किए तब बाकी के 2 का खुलासा हुआ। नूर की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने दूसरे दिन फोन कर पुणे में होने और 3 - 4 दिन में वापस आने की बात कही थी। उसने यह भी बताया कि जब वह बात कर रहे थे तब पीछे से कोई उन्हे बार-बार फोन रखने के लिए कह रहा था।

अयाज सुलतान सबसे पहले गया
सबसे पहले अयाज़ सुलतान गायब हुआ। अयाज़ की बहन शायना के मुताबिक 30 अक्टूबर को घर से एक लाख रुपये और पासपोर्ट लेकर निकला था। उसने कहा था कि कुवैत जाने के लिए पुणे इंटरव्यू देने जा रहा है। लेकिन उसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चला है। अयाज़ के पिता के बारे में पता चला है कि वह पाकिस्तानी हैं। कुवैत में दोनों की शादी हुई थी। अयाज़ भी 11 साल कुवैत में रह चुका है। कॉल सेंटर में काम करने वाले अयाज़ का अभी कुछ पता चल पाता उसके पहले  पास में  ही रहने वाला वाजिद शेख भी 16 दिसंबर को गायब हो गया। ऑटो चालक मोहसिन भी 15 दिसंबर से गायब है। वह दोस्त की शादी में शरीक होने जाने की बात कहकर निकला था।

ज्यादातर पुणे गए
जांच एजेंसियों को शक है कि यह लड़के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रभावित हैं। हालांकि युवकों के ISIS से जुड़ने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, क्योंकि तीनों के देश से बाहर जाने का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। अभी तो सिर्फ 5 लड़कों के नाम का खुलासा हुआ है। लेकिन एटीएस सूत्रों की मानें तो मुंबई से तकरीबन 12 लड़के गायब हैं और ज्यादातर के पुणे जाने की खबर है। सवाल है आखिर पुणे ही क्यों ? और लड़कों का ISIS से क्या संबंध है ?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, बेअदबी मामले में चलेगा केस
नया खुलासा : मालवणी से दो और लड़के गायब, एटीएस जुटी जांच में
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Next Article
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com