यह ख़बर 10 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : आईएएस की वकील बेटी को रेप में नाकाम रहने पर गार्ड ने मारा था

खास बातें

  • पुलिस के मुताबिक मुंबई में आईएएस अधिकारियों की बेटी और वकील पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सोसायटी के गार्ड ने जुर्म कबूल कर लिया है।
मुंबई:

मुंबई में आईएएस अधिकारियों की बेटी और महिला वकील पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि सोसायटी के गार्ड ने बलात्कार की कोशिश में नाकाम रहने पर उसकी हत्या कर दी थी। गार्ड ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, सोसायटी का गार्ड सज्जाद खान पिछले 15 दिन से पल्लवी का पीछा कर रहा था। वारदात वाले दिन पल्लवी पुरकायस्थ के घर में घुसने के लिए उसने बिजली खराब होने को जरिया बनाया। सज्जाद उसके साथ बदतमीजी करना चाहता था, लेकिन पल्लवी ने उसका विरोध किया, जिस पर सज्जाद ने उसकी हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com