लाल किला हिंसा मामले में एक और आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पीतमपुरा से गिरफ्तार किया है. 30 साल के मनिंदर सिंह को स्पेशल सेल ने पकड़ा है. मनिंदर सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है और एसी मेकैनिक है. आरोपी के पास से वो 2 तलवार बरामद हुई हैं, जो वो लाल किले पर लहरा रहा था. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट देखकर गुस्से में आ गया था. वो कई बार सिंघू बॉर्डर भी गया है.
पुलिस के मुताबिक, उसने स्वरूप नगर से ऐसे 5 और लोग तैयार किये जो उसके साथ लाल किले पर बाइक पर सवार होकर गए थे. मनिंदर वहां दोनों तलवार लेकर नाचा जिसे देखकर लोगों में और जोश आया और उन्होंने हिंसा की. मनिंदर स्वरूप नगर में ही एक खाली प्लाट में लोगों को तलवार चलाने की ट्रेनिंग देता है. उसके मोबाइल से सिंघू बॉर्डर और लाल किले के कई वीडियो बरामद हुई हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई आरोपियों की अभी भी तलाश है. पुलिस इसके लिए जगह-जगह छापे मार रही है.
ब्लॉग : क्या सरकार दमन का टूलकिट तैयार कर रही है?
दिल्ली पुलिस को अभी हिंसा के एक और आरोपी गैंगस्टर लक्खा सिधाना की तलाश है. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है. पंजाब के बठिंडा के रहने वाले लख्खा को ढूंढ़ने के लिए एसआईटी की टीमें कई जगह छापेमारी कर रही हैं. उस पर 20 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं. खुद को अब समाजसेवी कहने वाले लक्खा ने रामपुरा सीट से विधान सभा चुनाव भी लड़ चुका है, लेकिन चुनाव में उसकी जमानत जब्त हो गयी थी.
Video : 26 जनवरी ट्रैक्टर परेड हिंसा: आरोपियों को लाल किले लेकर पहुंची SIT
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं