लालकिला हिंसा के मामले में एक लाख के इनामी गुरजोत सिंह को स्पेशल सेल ने पंजाब से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला हिंसा मामले में लाल पर निशान साहिब का झंडा फहराने के आरोप में गुरजोत सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने लाल किले के पीछे वाले गुम्बद में चढ़कर झंडा फहराया था. उसके बाद से फरार चल रहे गुरजोत को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दीप सिद्धू, जुगरात सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की थी.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी. इससे पूर्व 17 मई को 3,224 पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया था और सिद्धू समेत 16 आरोपियों के खिलाफ मामला चलाने का अनुरोध किया था. हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता सिद्धू को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था.पुलिस ने उस पर लाल किले में हंगामे को भड़काने का भी आरोप लगाया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
26 जनवरी के लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इससे पहले, पिछले माह चार्जशीट दाखिल की थी. तीस हजारी कोर्ट में दाखिल की गई इस चार्जशीट में दीप सिद्धू समेत करीब 16 लोगो को आरोपी बनाया गया था.पुलिस ने लालकिला परिसर में तोड़फोड़ किए जाने की घटना को ‘‘राष्ट्र विरोधी गतिविधि'' करार दिया था. ‘फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटना के बाद लालकिले का दौरा किया था और साक्ष्य एकत्रित किए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं