विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2015

मुंबई पुलिस के जलसे में बलात्कार का आरोपी

मुंबई:

मुंबई पुलिस का सालाना जलसा 'उमंग' विवादों में घिर गया है। शनिवार को अंधेरी के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मे आयोजित जलसे में कई बड़े फिल्मी कलाकारों के साथ गायक अंकित तिवारी ने भी मंच पर अपना जलवा बिखेरा।

लेकिन अब अंकित को लेकर मुंबई पुलिस की किरकिरी हो रही है। अंकित तिवारी पर मई 2014 में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था और गिरफ्तार भी हुए थे। वह फिलहाल जमानत पर हैं। आरोप है कि अंकित ने शादी का वादा कर पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाई और बाद में शादी से मुकर गए।

ऐसे में सवाल उठने लगा है मुंबई पुलिस एक आरोपी को अपना मंच देकर समाज को क्या संदेश देना चाहती है। सामाजिक कार्यकर्ता और वकील आभा सिंह का कहना है इससे ना सिर्फ जांच प्रभावित होगी, मुकदमा भी कमजोर होगा। साथ ही समाज में भी गलत संदेश जाएगा कि मुंबई पुलिस महिलाओं के प्रति अंसवेदनशील है और बलात्कार जैसे मामलों में भी गंभीर नही है।

हालांकि विवाद होता देख मुंबई पुलिस राकेश मारिया ने खूद की गलती मान ली है। मारिया के मुताबिक, कलाकारों को लाने का काम सिने यूग इवेंट कंपनी का थी।

वह कहते हैं, हमने उनसे कहा भी था कि कोई विवाद नहीं होना चाहिए। बावजूद इसके गलती हो गई।' हालांकि उन्होनें मामले में किसी तरह की जांच से इनकार किया।

इससे पहले अभिनेता सलमान खान को उमंग में बुलाने को लेकर भी मुंबई पुलिस की किरकिरी हो चुकी है। सलमान खान पर हिट एड रन का मुकदमा चल रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, मुंबई पुलिस, उमंग, अंकित तिवारी, Mumbai, Umang, Ankit Tewari