विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2020

रामजन्मभूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और सुरक्षा में लगे 14 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

रामजन्मभूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और अंदर मंदिर की सुरक्षा में लगे 14 पुलिस वालों को कोरोना हो गया है.

रामजन्मभूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और सुरक्षा में लगे 14 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
पुजारी प्रदीप दास और सुरक्षा में लगे 14 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में अगले हफ्ते 5 अगस्त को रामजन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि-पूजन किया जाना है. उससे पहले एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. रामजन्मभूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और अंदर मंदिर की सुरक्षा में लगे 14 पुलिस वालों को कोरोना हो गया है. प्रदीप दास राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के शिष्य हैं और रामलला मंदिर के भूमि पूजन में भी शामिल होने वाले थे.

इस समय मंदिर में 5 पुजारी हैं. जिनमें मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के बाद प्रदीप दास ही हैं. मंदिर में रहने वाले लोगों को कोरोना हो जाने से अयोध्या के प्रशासन में बेचैनी है. क्योंकि 5 तारीख को वहां प्रधानमंत्री मोदी मंदिर के लिए भूमि पूजन करने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण: अब तीन की जगह 5 शिखर होंगे, जानिए कितना अलग है नया मॉडल

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण शुरू होने की चर्चा जोरों पर है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में पांच अगस्त को भूमि पूजन का आयोजन होना है, जिसके बाद मंदिर की नींव रख दी जाएगी. नींव रखने के बाद मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. 

भूमि पूजन के लिए अयोध्या में तैयारियां जोरों पर है. यह आयोजन ऐसे वक्त में हो रहा है, जब देश में कोरोनावायरस की स्थिति अब तक की सबसे खराब स्थिति में है. ऐसे में यहां बहुत ही कम लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है. जानकारी है कि नींव की ईंट खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी समेत 50 VIP, बड़ी स्क्रीन : राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए चल रही भव्य तैयारी

इस आयोजन में आम जनता प्रत्यक्षदर्शी नहीं बन पाएगी. वहीं, बुधवार को मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से आम जनता से भूमि पूजन वाले दिन अयोध्या न आने की अपील की गई है. हिंदू परिषद सेंटर की ओर से ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'आप लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि अयोध्या मत आओ.'

Video: अयोध्या भूमि पूजन: BJP नेता ने शेयर की चांदी की ईंट की तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Dispute, Ram Janambhoomi Tirtha Trust, PM Narendra Modi, Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com