विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

राजस्थान : सचिन के साथ सरकार बनाने के लिए BJP को लगाने पड़ेंगे 'एक ओवर में 6 सिक्स', एमपी से एकदम अलग हैं हालात

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के संकट में आते ही राज्य में बीजेपी सरकार की सुगबुगाहट तेज हो गई है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी यही बना हुआ है कि क्या राजस्थान में बीजेपी के लिए राह मध्य प्रदेश की तरह ही आसान है या फिर वह महाराष्ट्र की तरह गच्चा न खा जाए. दरअसल बीजेपी इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम कर रख रही है

राजस्थान : सचिन के साथ सरकार बनाने के लिए BJP को लगाने पड़ेंगे 'एक ओवर में 6 सिक्स',  एमपी से एकदम अलग हैं हालात
सचिन पायलट ने आज कैबिनेट की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
  1. राजस्थान विधायकों की संख्या में बड़ा फासला है. मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच केवल 5 सीटों का अंतर था, राजस्थान में अभी बीजेपी और कांग्रेस के बीच 35 सीटों का अंतर
  2. सिंधिया की महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री बनने की नहीं थी, सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं
  3. कमलनाथ और अशोक गहलोत में अंतर. कमलनाथ की सरकार दिग्विजय सिंह चलाते थे. राजस्थान में गहलोत के हाथों में पूरी कमान है.
  4. मध्य प्रदेश में बीजेपी को सरकार बचाने के लिए 25 में से केवल 9 उपचुनाव जीतने हैं. राजस्थान में सभी उपचुनाव जीतने पड़ेंगे.
  5. वसुंधरा फैक्टर भी राजस्थान में. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान संगठन की लकीर पर चलने वाले नेता हैं. राजस्थान में बिना वसुंधरा की मर्जी के बीजेपी सचिन के साथ जाने का जोखिम नहीं उठा सकती. 
  6. अगर सचिन के साथ कुछ विधायक आए तो उनको भी समायोजित करना एक बड़ी चुनौती होगी. मध्य प्रदेश में शिवराज 'विष' पीकर शांत हो गए. लेकिन वसुंधरा इतनी आसानी से मान जाएंगी ये नहीं लगता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News Today, Sachin Pilot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com