राजस्थान (Rajasthan) में जारी सियासी घमासान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) पर अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार को अस्थिर करने के षडयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की. कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन (Ajay Maken) ने कहा कि राज्य पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पार्टी विधायक भंवरलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह और संजय जैन की बातचीत के ऑडियो टेप के संबंध में एक मामला दर्ज किया है.
माकन ने कहा, 'जब गजेंद्र सिंह का नाम FIR में आ गया, जब उनकी आवाज जो कि सब लोग जानते-पहचानते हैं ,उन लोगों ने भी पहचान कर ली तो क्या औचित्य है कि वह अभी भी केंद्र सरकार में मंत्री पद पर बने हुए हैं? क्या उनको अधिकार है कि अभी भी वह केंद्र सरकार के मंत्री पद पर बने रहे?' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी इसलिये यह मांग करती है कि गजेंद्र सिंह शेखावत को या तो इस्तीफा देना चाहिए या उनको तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाना चाहिए ताकि वह जांच में हस्तक्षेप ना कर सकें.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजस्थान : अगर CM अशोक गहलोत का है ये प्लान, तो क्या सचिन पायलट को है बड़ा झटका देने की तैयारी
अजय माकन ने कहा, 'दिल्ली की पुलिस और हरियाणा पुलिस भंवर लाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह का आवाज का नमूना लेने से क्यों रोक रही है.' उन्होंने कहा कि जितना आप रोक रहे हो यकीनन लोगों के दिमाग में यह तय होता जा रहा है कि इसके अंदर किसी ना किसी तरह की मिली भगत है और यह इन्हीं की आवाज है और यह धीरे-धीरे साबित होता जा रहा है.
राजस्थान : अगर CM अशोक गहलोत का है ये प्लान, तो क्या सचिन पायलट को है बड़ा झटका देने की तैयारी
उन्होंने कहा , 'क्या केंद्र सरकार सीबीआई की धमकी इसलिये दे रही है कि इसके अंदर और भी बड़े बड़े लोग शामिल है. इसके अंदर और नेता भी है...और अगर धीरे-धीरे यह जांच और ऊपर जाएगी तो पता नहीं कहां पर खत्म होगी तो क्या इसलिये सीबीआई की धमकी दी जा रही है.' माकन ने कहा, 'क्या भाजपा को यह नहीं बताना चाहिए कि इतना काला धन कहां से आ रहा है. इतना सारा पैसा....30 करोड़..35 करोड़ प्रति विधायक की बात हो रही है.. इतना सारा कालाधन कहां से आ रहा है और कौन मुहैया करा रहा है.'
राजस्थान में अगले हफ्ते बुलाया जा सकता है विधानसभा का सत्र : सूत्र
माकन ने कहा कि शेखावत को एक मिनट भी अपने पद पर बने रहने की नैतिक अधिकार नहीं है और इसी वक्त उन्हें इस्तीफा देना चाहिए नहीं तो केंद्र सरकार को उनको हटाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शेखावत को अपनी आवाज का नमूना देना चाहिए ताकि यह पता चल सके कि जो आवाज ऑडियो टेप में है ये वहीं गजेंद्र सिंह है या नहीं है.
VIDEO: अगले हफ्ते बुलाया जा सकता है राजस्थान विधानसभा का सत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं