महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि अन्य राज्यों से आये प्रवासी श्रमिक (Migrants) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) के तेजी से फैलने के लिए जिम्मेदार हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ डिजिटल संवाद के बाद राज ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र भारत में सबसे अधिक औद्योगिकीकृत राज्य है जो अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिकों को आकर्षित करता है. जिन स्थानों से ये श्रमिक आये हैं, वहां पर्याप्त जांच सुविधाएं हैं नहीं.''
परमबीर सिंह के खत पर सियासत गर्म, राज ठाकरे ने मांगा गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल लॉकडाउन के दौरान मैंने सुझाव दिया था कि जो प्रवासी अपने मूल स्थानों पर लौटे हैं, उनकी जांच करायी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया.'' राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आपस में दूरी बनाकर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने और जिमों को अपना काम करने देने की मांग की है. सोमवार रात से महाराष्ट्र में लगायी गयी नयी पाबंदियों का हवाला देते हुए मनसे अध्यक्ष ने कहा कि इस अवधि में दुकानें कम से कम दो-तीन दिन खुली रहने दी जानी चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रविवार को घोषित पाबंदियों के अनुसार महाराष्ट्र में जरूरी सेवा वाली दुकानें, दवा दुकानों और किराना दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी. राज ठाकरे ने कहा, ‘‘सरकार कहती है कि पाबंदियों के दौरान विनिर्माण की अनुमति होगी. यदि दुकानों को ही खुलने की अनुमति नहीं होगी तो विनिर्माण गतिविधि को जारी रखने का इजाजत देने का क्या तुक है.'' महाराष्ट्र में पिछले पिछले सप्ताहों में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं.
Video : अवैध घुसपैठियों के खिलाफ MNS ने बुलाया 'महामार्च'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं