विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2012

मुंबई में तेज बारिश, देरी से चल रही हैं लोकल ट्रेनें

मुंबई: बीती रात से ही मुंबई में तेज बारिश हो रही है। हालांकि देर रात बारिश थोड़ी धीमी हुई थी लेकिन वहां एक बार फिर से बारिश तेज हो गई है। माटुंगा हिंदमाता, पैडर रोड और माहिम समेत कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहां ट्रैफिक काफी स्लो हो गया है। कुछ इलाकों में तो गाड़ियां रेंग रही हैं। इस मौसम में यह पहला मौका है जब मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। वहां मौसम विभाग ने आज दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हाई टाइड की चेतावनी भी दी है।

बारिश और जलभराव से मुंबई लोकल भी देरी से चल रही है। वेस्टर्न लाइन पर 5 से 10 मिनट ट्रेनें लेट हैं। सेंट्रल लाइन पर ट्रेनें करीब 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं मुंबई में एक इमारत गिरने की भी खबर है। इमारत को पहले ही खाली करवा लिया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon In Mumbai, Mumbai Rains, Mumbai Trains, मुंबई में बारिश, मुंबई में मानसून, लोकल ट्रेन