विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2011

बारिश, ठंडी हवाओं से उत्तर भारत में पारा गिरा

नई दिल्ली: बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से राजधानी समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 8.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण बहुत सारे इलाकों में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं ने हिमाचल प्रदेश को भी अपनी गिरफ्त में लिए रखा। इस दौरान प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री और सोलन में 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी ठंड जारी है। दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहे इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इस दौरान कश्मीर में मौसम खिला रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बारिश, ठंडी हवा, उत्तर भारत