विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2022

यूक्रेन से वतन आ रहे भारतीयों के लिए रेलवे ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खोला काउंटर, मिलेगा कंफर्म टिकट

इंडियन रेलवे ने यूक्रेन से आ रहे भारतीयों के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर खोला है. इस टिकट काउंटर से उन्हें कन्फर्म टिकट मिलेगा.

यूक्रेन से वतन आ रहे भारतीयों के लिए रेलवे ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खोला काउंटर, मिलेगा कंफर्म टिकट
रेलवे ने आईजीआई एयरपोर्ट पर खोला टिकट काउंटर
नई दिल्ली:

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए सरकार विशेष फ्लाइटें संचालित कर रही है. इस बीच, इंडियन रेलवे ने यूक्रेन से आ रहे भारतीयों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर रेल टिकट रिजर्वेशन काउंटर खोलने का फैसला किया है. 

रेलवे ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर खोला है. इस टिकट काउंटर से कन्फर्म टिकट मिलेगा. रेलवे ने यूक्रेन में फंसे भारतीय, जो भारत आ रहे हैं उनके लिए यह टिकट काउंटर चालू किया है. इसकी शुरुआत आज से हुई है. 

लेखक के बारे में
img
परिमल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Rail Ticket, Russia Ukraine War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com