निजी कंपनियों को पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में भागीदार बनाने के मुद्दे पर रेलवे बोर्ड के चेयरमेन विनोद कुमार यादव ने कहा है कि मॉडर्न टेक्नोलॉजी को लेकर यह पहल है. टेक्नोलॉजी को लेकर क्वांटम जंप की तरफ यह कदम है. उन्होंने कहा कि जो ट्रेनें चल रही हैं उनका चार हज़ार किलोमीटर के बाद मेंटेनेंस करते हैं. मॉडर्न कोच का मेंटेनेंस 40000 किलोमीटर पर करना पड़ता है. मतलब महीने में एक बार मेंटेनेंस होता है. अब ट्रैवल टाइम घटेगा. मॉडर्न कोच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे. इसके पीछे सेफ्टी और वर्ल्ड क्लास ट्रैवल का अनुभव उद्देश्य है.
उन्होंने कहा कि अभी 2800 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें हैं और 151 ट्रेनें जो प्राइवेट पार्टी चलाएंगी वह इसका 5 प्रतिशत ही है. बाकी 95 प्रतिशत ट्रेनें हमारे हाथ में ही रहेंगी. तो इनमें किराया नहीं बढ़ेगा. इसमें रेलवे का खर्चा जीरो होगा क्योंकि हाऊ लेज चार्ज हम लेंगे वो प्रति किलोमीटर फिक्स्ड होता है. शेयर ऑफ रेवेन्यू का कुछ हिस्सा प्राइवेट पार्टी को रेलवे को देना होगा. बोली लगाने वाली वही पार्टी इस प्रोजेक्ट को ले पाएगी जो रेवेन्यू का सबसे ज़्यादा शेयर कोट करेगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस इंडिकेटर का जिक्र भी है. अगर उस पैरामीटर में प्राइवेट पार्टी फिट नहीं बैठी तो जुर्माना भी लगाया जाएगा. रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन सामने हैं. सितंबर तक रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल देना होगा. बोली फरवरीड-मार्च 2021 में होगी. अप्रैल 2021 तक फायनल होगा. ट्रेन की शुरुआत अप्रैल 2023 में प्राइवेट पार्टी कर पाएंगी.
उन्होंने कहा कि 15-20 दिन में रुचि लेने वाली जो भी पार्टी हैं उनके बारे में जानकारी मिल जाएगी. प्री बिड कॉन्फ्रेंस होना है. उन्होंने कहा कि इससे जॉब बढ़ेंगे, घटेंगे नहीं. किराया बढ़ने के सवाल पर यादव ने थोड़ा गोलगोल जवाब दिया. कहा कि 95 प्रतिशत ट्रेनें जो हमारे पास हैं उनका किराया तो नहीं ही बढ़ेगा.
VIDEO : निजी कंपनियां चलाएंगी यात्री ट्रेनें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं