विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2018

राहुल गांधी ने शेयर किया बाढ़ राहत का वीडियो, बोले- 'यही है भारत'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोडागू में बाढ़ राहत में सभी धर्मों के लोगों के मिलकर काम करने से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को शेयर किया है और कहा कि 'यही भारत है.'

राहुल गांधी ने शेयर किया बाढ़ राहत का वीडियो, बोले- 'यही है भारत'
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो
  • सभी धर्मों के लोगों के मिलकर काम करने से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया
  • कर्नाटक के कोडागू में भयावह बाढ़ से बहुत तबाही हुई है
  • कोडागू में भी भयावह बाढ़ आई है जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ है
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोडागू में बाढ़ राहत में सभी धर्मों के लोगों के मिलकर काम करने से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को शेयर किया है और कहा कि 'यही भारत है.' राहुल गांधी ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया उसमें दिखाया गया है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए इलाके के शिव मंदिर, गिरजाघर और मदरसे को खोला गया है और सभी लोग मिलकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'कर्नाटक के कोडागू में भयावह बाढ़ से बहुत तबाही हुई है, लेकिन मुश्किल समय के बीच उम्मीद की एक बेहतरीन कहानी है. छोटे से कस्बे सुनतिकोप्पा में जरूरतमंद लोगों की मदद शिव, राम, यीशू और अल्ला मिलकर कर रहे हैं. यही भारत है.' गौरतलब है केरल के साथ कर्नाटक के कोडागू में भी भयावह बाढ़ आई है जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ है. 

अनिल अंबानी ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर बताई राफेल डील की पूरी कहानी, कहा - कांग्रेस की जानकारी गलत

 
केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथानम ने केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की कांग्रेस नेताओं की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि आपदा प्रबंधन कानून 2005 में ऐसा करने का प्रावधान नहीं है. इस संबंध में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून तब पारित किया गया था जब केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग की सरकार थी. एंटनी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जताते हुए कन्ननथानम ने कहा, ‘राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रावधान नहीं है. कांग्रेस जब 2004-14 में सत्ता में थी तो किसी भी आपदा को राष्ट्रीय आपदा नहीं घोषित किया गया था.’ 

Rajiv Gandhi की शादी कराने के पीछे था अमिताभ बच्चन का हाथ

उधर, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी मांग की है कि केंद्र केरल की बाढ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे. कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, केरल के वामपंथी दलों और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने भी केंद्र सरकार से इसी तरह की मांग की है. नायडू ने कहा, ‘केंद्र को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करनी चाहिए. यह सबकी जिम्मेदारी है कि केरल में आम जनजीवन बहाल हो.

VIDEO: राहुल का पीएम मोदी पर तंज, 'नाले में पाइप लगाओ और पकौड़े बनाओ'
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Flood, Flood Relief Video, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com