विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2018

देश के लोग तय करेंगे कि वायुसेना प्रमुख पर भरोसा करें या राहुल गांधी पर : BJP

BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का माखौल उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि वह राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

देश के लोग तय करेंगे कि वायुसेना प्रमुख पर भरोसा करें या राहुल गांधी पर : BJP
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का माखौल उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि वह राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी पर उनके इस आरोप के लिए निशाना साधा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खुद बिचौलियों के एक परिवार से आते हैं. पात्रा ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने 2014 से पहले हुए हर रक्षा सौदे से पैसा बनाया.

यह भी पढ़ें : राफेल सौदे में 'मीडियापार्ट' के नये खुलासे के बाद दसॉल्ट ने दी सफाई, कहा- हमने बिना दबाव के रिलायंस को चुना

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राफेल सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. पात्रा ने कहा कि गांधी झूठ बोल रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा का मखौल उड़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने राफेल सौदे को 'तस्वीर बदलने वाला' बताया है, लेकिन गांधी उसके बिल्कुल उलट कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें : राफेल और एस-400 मिसाइल सिस्टम से बढ़ेगी ताकत : वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ
​
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब देश के लोग निर्णय करेंगे कि किस पर विश्वास करना है, वायुसेना प्रमुख या राहुल गांधी पर. इससे पहले दिन में गांधी ने राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की जांच की मांग की और आरोप लगाया कि वह एक 'भ्रष्ट व्यक्ति' हैं, जिन्होंने 36 विमानों की खरीद में अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया.

यह भी पढ़ें : राफेल सौदे में नया खुलासा, दसॉल्ट के दस्तावेज में लिखा- रिलायंस की साझेदारी जरूरी : रिपोर्ट
​
बता दें कि राफेल सौदे (Rafale Deal) को लेकर फ्रांस की खोजी खबरों की वेबसाइट 'मीडियापार्ट' के नये खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi on Rafale Deal) ने एक बार फिर से राफेल मामले पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है. मोदी सरकार पर ताजा हमला कर राहुल गांधी ने कहा कि पता नहीं कि फ्रांस में क्या इमरजेंसी है कि रक्षामंत्री को तुरंत फ्रांस जाना पड़ता है. राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी के प्रधानमंत्री ने अनिल अंबानी के जेब में करोड़ों रुपये दिये. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाला है. राहुल गांधी ने कहा कि पहले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति और अब राफेल के सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव और साफ कह दिया है कि राफेल सौदे के बदले दसॉल्ट को रिलायंस से डील करने को कहा गया.

VIDEO : राहुल गांधी का हमला: देश के PM भ्रष्ट हैं, अनिल अंबानी के चौकीदार हैं
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale Fighter Jet Deal, Sambit Patra, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com