- PM मोदी का नाम लेते हुए राहुल गांधी ने साधा निशाना
- मोदी जी, सिर्फ पत्रकार और पूंजीपति मित्रों के लिए काम कर रहे.
- मंगलवार को किसानों के समर्थन में राहुल गांधी ने एक बुकलेट भी जारी की थी.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार किसानों के मुद्दे देशवासियों के सामने रख रहे हैं. अब उन्होंने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ये समझना गलत है कि ये सत्याग्रह सिर्फ़ किसानों के लिए है. इन तीन कृषि-विरोधी कानूनों का असर मध्यम वर्ग पर भी पड़ेगा जब APMC नष्ट हो जाएंगे और अनाज के दाम आसमान छुएंगे. मोदी जी सिर्फ़ अपने पत्रकार और पूंजीपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं. आज सच्चाई सबके सामने है!
बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी ने किसानों की पीड़ा पर एक बुकलेट जारी करते हुए कहा कि कृषि देश का सबसे बड़ा उद्यम है. अब इसमें भी तीन कानूनों के जरिए एकाधिकार लाया जा रहा है. खेती-किसानी को बर्बाद किया जा रहा है. इसकी मार मध्यवर्ग पर सबसे अधिक पड़ने जा रही है. इसकी मार युवाओं पर भी पड़ेगी. तीनों कानूनों को वापस लिए बगैर कोई समाधान नहीं आएगा. देश में चार पांच उद्योगपतियों का एकाधिकार हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये समझना ग़लत है कि ये सत्याग्रह सिर्फ़ किसानों के लिए है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 20, 2021
इन तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों का असर मध्यम वर्ग पर भी पड़ेगा जब APMC नष्ट हो जाएँगे और अनाज के दाम आसमान छुएँगे।
मोदी जी सिर्फ़ अपने पत्रकार और पूँजीपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं। आज सच्चाई सबके सामने है! pic.twitter.com/SPrdcfJfAN
वहीं किसानों को भड़काने के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के आरोपों पर राहुल गांधी ने कहा कि वह क्या करते हैं, देश जानता है. भट्टा परसौल में किसानों के साथ मैं खड़ा था, नड्डा जी नहीं. मैं मोदी जी से नहीं डरता. वे लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. हां, गोली मार सकते हैं, पर छू नहीं सकते. ये ठीक से सुन लें.
कृषि सुधारों को लेकर कांग्रेस की पिछली कोशिशों पर उठाए जा रहे सवालों पर भी राहुल गांधी ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमने खेती को लेकर रिफॉर्म की बात की, उसको खत्म करने की बात नहीं की. कृषि कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस पर कुछ बोलना नहीं चाहता. सुप्रीम कोर्ट की रियलिटी पूरे देश ने देख ली है.
ये भी देखें- 'नहीं बनी बात तो 26 जनवरी को आएगी सुनामी', बातचीत से पहले बोले किसान नेता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं