विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2018

राफेल सौदा: राहुल ने जारी किया ‘मोदी घोटाला अलर्ट’ बोले- दोस्तों को पहुंचा सकते हैं फायदा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत द्वारा लड़ाकू विमान खरीदने के लिए किये जाने वाले संभावित सौदे की खबरों को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आशंका जतायी कि वह अपने मित्रों को फायदा पहुंचा सकते हैं.

राफेल सौदा: राहुल ने जारी किया ‘मोदी घोटाला अलर्ट’ बोले- दोस्तों को पहुंचा सकते हैं फायदा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल का पीएम मोदी पर निशाना
  • राफेल सौदे को लेकर साधा निशाना
  • उन्होंने कहा कि वह दोस्तों को फायदा पहुंचा सकते हैं
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत द्वारा लड़ाकू विमान खरीदने के लिए किये जाने वाले संभावित सौदे की खबरों को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आशंका जतायी कि वह अपने मित्रों को फायदा पहुंचा सकते हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी घोटाला अलर्ट. 15 अरब डॉलर के लड़ाकू विमान सौदे के लिए फिर से निविदा जारी. सामरिक भागीदार का समझौता करने के लिए प्रधानमंत्री के मित्र दौड़ में.’’  राहुल ने कहा, ‘‘राफेल (भारत द्वारा खरीदे गये 36 राफेल विमान की ओर इशारा), सरकारी खजाने को हुए 40 हजार करोड़ रुपये का नुकसान फ्रांसीसियों के लिए ‘सायोनारा’ (विदाई संदेश) घन था, ताकि प्रधानमंत्री फिर से निविदा कर सकें और मित्रों को फायदा पहुंचा सके.’’ 

यह भी पढ़ें: अंबेडकर को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- आप जिस दमनकारी विचारधारा से आते हैं...

उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक वेबसाइट की खबर भी टैग की है जिसका शीर्षक है, ‘‘विश्व के सबसे बड़े सौदे में भारत को 15 अरब डॉलर के लड़ाकू विमानों की दरकार.’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर राफेल विमान सौदे को लेकर हमला बोलती रही है. 

VIDEO: राहुल गांधी आरोप, नमो ऐप से डाटा अमेरिकी कंपनी को
विपक्षी दल का आरोप है कि इस विमान के लिए पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने कम दामों पर फ्रांस के साथ समझौता किया था तथा वर्तमान भाजपा सरकार ने उस सौदे को रद्द कर ऊंचे मूल्यों पर 36 राफेल विमानों की खरीद का करार किया.
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com