विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2018

राहुल गांधी का ऐलान: केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 महीने की सैलरी देंगे कांग्रेस के सभी सांसद- विधायक

केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे.

राहुल गांधी का ऐलान:  केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 महीने की सैलरी देंगे कांग्रेस के सभी सांसद- विधायक
Kerala Floods: केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे कांग्रेसी विधायक और सांसद
नई दिल्ली:

केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे. पार्टी के महासचिवों, राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता केरल एवं कुछ दूसरे राज्यों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करें.

बाढ़ की मार झेल रहे केरल की मदद को आगे आए कई मुख्यमंत्री, इन राज्यों ने किया मदद का ऐलान

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है. बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज की बैठक में पूरे देश में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की गई. राहुल गांधी और कांग्रेस ने मांग रखी है कि केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए.’ उन्होंने कहा, ‘राज्य को तीन हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और भारत सरकार ने अब तक 100 करोड़ रुपये दिए हैं। ये नाकाफी है.

 

केरल में 'मौत' की बाढ़ : बाढ़ से तबाह केरल के लिए पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की

राहुल गांधी ने कहा है कि बाढ़ राहत में राजनीति नहीं हो सकती.  इसमें भेदभाव नहीं हो सकता. सबको मदद की आवश्यकता है और सरकार को इसके लिए पूरे प्रयास करने होंगे.’ 

बाढ़ से तबाह केरल की मदद को आगे आया SBI, संकट से घिरे राज्य को दान में दिये 2 करोड़ रुपये

प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘कांग्रेस की सरकारों ने मदद के लिए कदम उठाया है. पंजाब की सरकार ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं. कर्नाटक की सरकार ने 10 करोड़ रुपये भेजे हैं। पुड्डुचेरी की सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि भेजी है. ’    उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी ने फैसला किया है कि लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सांसद, सभी राज्यों के पार्टी विधायक और विधान परिषद के सदस्य एक महीने का वेतन केरल की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे.’ 

सुरजेवाला ने कहा, ‘केरल से सटे प्रांतों की कांग्रेस की इकाइयों ने बाढ़ राहत समिति का गठन किया है. ये समितियां राहत समाग्री केरल में पहुंचाएंगी.’ अब तक करीब 324 लोग अभी तक बाढ़ की वजह मर चुके हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala, Kerala Flood, Kerala Floods, Congress, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com