विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

राफेल पर बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी अनिल अंबानी के 'मिडिल मैन' की तरह काम कर रहे थे

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि अब साफ हो गया है कि राफेल सौदे में घोटाला हुआ है. एक ई-मेल सामने आया है.

Also Read in
राफेल पर फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • कहा, राफेल सौदे में एक ई-मेल सामने आया है
  • जिससे साफ पता चलता है कि पीएम मिडिल मैन की तरह काम कर रहे थे
नई दिल्ली:

राफेल रक्षा सौदों को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है. द हिंदू की रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर इस राफेल सौदे (Rafale Deal) में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं और अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने की भी बात कर रहे हैं. मंगलवार को एक बार फिर से राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि अब साफ हो गया है कि राफेल सौदे में घोटाला हुआ है. एक ई-मेल सामने आया है. प्रधानमंत्री मोदी अनिल अंबानी के मिडिल मैन की तरह काम कर रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि अनिल अंबानी ने फ्रांस के रक्षा मंत्री को सौदे की जानकारी दी. यानी उन्हें पहले ही पता था. जबकि एचएएल, डिफेंस मिनिस्टर और विदेश सचिव को भी यह नहीं पता था. पीएम को यह बताना चाहिए कि आखिर अनिल अंबानी को डील से 10 दिन पहले ही कैसे सब पता चल गया. राहुल गांधी ने कहा कि पहले राफेल में भ्रष्टाचार का मामला था, लेकिन अब ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट के उल्लंघन का भी मामला सामने आया है. 

राफेल मामले में कांग्रेस का CAG पर निशाना, कहा - राजीव महर्षि सौदे का हिस्सा रहे

राहुल गांधी ने राफैल सौदे पर कैग की रिपोर्ट को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह कैग नहीं बल्कि चौकीदार ऑडिटर जनरल रिपोर्ट है. अब किसी के दिमाग में कोई शक नहीं है कि पीएम भ्रष्ट हैं. पीएम मोदी ही सब जानते थे और उन्होंने अनिल अंबानी की मदद की. उन्होंने कहा कि पीएम ने डिफेंस सीक्रेट को लेकर देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जबरदस्त तरीके से अपना काम कर रही है. अब जनता को तय करना है कि जिस डील के बारे में न तो रक्षा मंत्री को पता था और न ही अन्य किसी अधिकारी को, उसके बारे में अनिल अंबानी को कैसे पता चला? मैंने पीएम से कहा कि आप हमारी या विपक्ष के नेताओं की जांच करिये, लेकिन राफेल की भी जांच करवाइये. जेपीसी गठित करिये, लेकिन क्यों नहीं कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि अब राफेल डील में करप्शन, प्रोसीजरल और सीक्रेट एक्ट के उल्लंघन का मामला आ गया है. तीनों मामलों में कोई नहीं बचेगा. 

 राफेल पर मचे घमासान के बीच सरकार कल संसद में रखेगी CAG रिपोर्ट: सूत्र 

VIDEO: राफेल डील पर सरकार के रुख़ को रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी की चुनौती​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rafale Deal, PM Narendra Modi, Congress, Anil Ambani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com