विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2012

बड़ी भूमिका निभाने पर फैसला राहुल ही करेंगे : सोनिया

बड़ी भूमिका निभाने पर फैसला राहुल ही करेंगे : सोनिया
यह पूछे जाने पर कि 2014 के आम चुनाव से पहले क्या राहुल गांधी के कार्यवाहक अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने की संभावना है, सोनिया ने कहा, राहुल खुद ही इस बारे में फैसला लेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनडीटीवी से बातचीत में साफ किया है कि कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने के बारे में राहुल गांधी खुद फैसला लेंगे।

यह पूछे जाने पर कि 2014 के आम चुनाव से पहले क्या राहुल के कार्यवाहक अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने की संभावना है, सोनिया ने कहा, यह फैसला राहुल को करना है, वह खुद ही इस बारे में कोई फैसला ले सकते हैं।

हाल के दिनों में राहुल गांधी के कांग्रेस में नंबर दो की भूमिका में आने के बारे में अटकलें जोर पकड़ती रही हैं। कांग्रेस नेता और केंद्रीय कानूनमंत्री सलमान खुर्शीद ने भी कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए।

इसी सप्ताह पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद राहुल गांधी निश्चित रूप से पार्टी में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Congress, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com