विज्ञापन

राहुल गांधी रोज 10 किलोमीटर दौड़ते हैं और करते हैं मार्शल आर्ट्स, कांग्रेस नेता ने बताया 56 साल की उम्र में खुद को फिट रखने का राज

राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान अपनी फिटनेस को लेकर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे रोज 10 किलोमीटर तक दौड़ते हैं.

राहुल गांधी रोज 10 किलोमीटर दौड़ते हैं और करते हैं मार्शल आर्ट्स, कांग्रेस नेता ने बताया 56 साल की उम्र में खुद को फिट रखने का राज
राहुल गांधी का फिटनेस रूटीन
(Photo Credit: NDTV)

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान शिकागो यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुई बातचीत में उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में भी बताया. राहुल गांधी ने बताया कि 56 साल की उम्र में वे कैसे खुद को इतना फिट और एक्टिव रखते हैं. आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज-

फिट रहने के लिए क्या करते हैं राहुल गांधी?

फिटनेस के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि वे लगभग हर दिन 10 किलोमीटर तक दौड़ते हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज के दिनों से ही उन्हें दौड़ने की आदत है. रनिंग करना लंबे समय से उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा रहा है. अगर किसी दिन वे दौड़ नहीं पाते हैं, तो पैदल चलते हैं.

मार्शल आर्ट्स और स्विमिंग भी हैं पसंद

इससे पहले राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया था. इस दौरान उन्होंने छात्रों और जेन जी के सवालों के जवाब दिए थे. इसी सेशन में एक फॉलोअर ने उनसे पूछा था कि वे खुद को फिट रखने के लिए क्या करते हैं? इसके जवाब में राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें मार्शल आर्ट्स, स्विमिंग और रनिंग करना पसंद है. वे कोशिश करते हैं कि रोज किसी न किसी तरह अपने शरीर को एक्टिव रखें. मार्शल आर्ट्स करने से शरीर की ताकत और फुर्ती बढ़ाने में मदद मिलती है. वहीं, स्विमिंग से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है. इससे हाथ, पैर और शरीर की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं.

योग से भी रखते हैं खुद को फिट

राहुल गांधी ने बताया कि जब वे दौड़ने, मार्शल आर्ट्स या स्विमिंग के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो योग करते हैं. योग भी उनके फिटनेस रूटीन का अहम हिस्सा है. योग करने से मन को शांत रखने और स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है. 

जेन जी को दिया फिटनेस का खास मंत्र

राहुल गांधी ने इस सेशन में जेन जी को फिटनेस से जुड़ी एक खास सलाह भी दी थी. उन्होंने कहा था कि फिट रहने के लिए किसी एक खास एक्सरसाइज या वर्कआउट रूटीन को अपनाना जरूरी नहीं है, बल्कि कंसिस्टेंसी जरूरी है. इसलिए आप जो भी एक्सरसाइज करें, उसे लगातार करते रहें और खुद को जितना हो सके एक्टिव रखें. 

यह भी पढ़ें- क्या आपके फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं? इस एक टेस्ट से मिनटों में चलेगा पता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com