Punjab Polls 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली ( Rahul Gandhi's rally) में भाग लेने से वंचित होना पड़ा क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की यात्रा के कारण उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई. सीएम ने गुस्से में कहा, 'चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री है, वह आतंकी नहीं है जो आप उसे होशियारपुर के लिए उड़ान भरने से रोक रहे हैं. यह कोई तरीका नहीं है. 'रिपोर्टों के अनुसार, सीएम ने अपने हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से मंजूरी मिलने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया क्योंकि पीएम की जालंधर यात्रा के कारण 'नो फ्लाई जोन' लागू किया गया था.
PM मोदी ने दिवंगत सुषमा स्वराज को उनके जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि, कही ये बात...
चन्नी को राहुल गांधी की होशियारपुर रैली में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ से उड़ान भरनी थी लेकिन आखिरकार उन्हें हेलीपैड से ही लौटना पड़ा. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सीएम चन्नी के हवाले से कहा, 'मैं सुबह 11 बजे उना में था लेकिन पीएम मोदी के मूवमेंट के कारण अचानक (होशियारपुर के लिए) उड़ान भरने की इजाजत इजाजत नहीं दी गई. मैं होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली अटेंड नहीं कर पाया. मेरे पास लैंडिंग की इजाजत थी. ' हालांकि चन्नी होशियारपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाए लेकिन राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को होशियारपुर में लैंड करने की इजाजत दी गई. पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा, 'सीएम को यहां आना था लेकिन यह शर्मनाक है कि इस सरकार ने चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर से होशियारपुर आने की इजाजत रद्द कर ली. यदि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं लेता तो मैं समझूंगा कि यह चुनाव तमाशा हैं, दिखावा हैं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब हनुमान के जन्मस्थान को लेकर विवाद, दो धार्मिक संगठन आमने-सामने
उधर, जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा. वर्ष 2014 की एक घटना का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि उनके हेलीकॉप्टर को पंजाब में इसलिए रोका गया था क्योंकि युवराज अमृतसर के लिए उड़ान भर रहे थे. पीएम ने कहा कि बीजेपी की ओर से 2014 के आम चुनाव में पीएम प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जब वे प्रचार के लिए पंजाब गए थे उस समय यह घटना हुई थी. पंजाब में रविवार को होने वाली वोटिंग के पहले जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मेरा नाम पीएम उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था. प्रचार के लिए मुझे पठानकोट और हिमाचल जाना था लेकिन मेरे हेलीकॉप्टर को उड़ान की इजाजत नहीं दी गई क्योंकि युवराज (आशय राहुल गांधी से) भी अमृतसर में थे. कांग्रेस की विपक्ष को काम करने की इजाजत नहीं देने की आदत है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं