पुडुचेरी (Puducherry ) के विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंधू (VP Shivakolundhu) ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से महज एक महीने पहले शिवकोलुंधू के भाई ने बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है. उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को भेजे गए त्यागपत्र में कांग्रेस नेता शिवकोलुंधू ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं. बाद में शिवकोलुंधू ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल को संबोधित अपना त्यागपत्र विधानसभा सचिव को सौंप दिया है.
शिवकोलुंधू, 2016 के विधानसभा चुनाव में लॉसपेट सीट से निर्वाचित हुए थे. इस बीच, शिवकोलुंधू के भाई वीपी रामलिंगम कराईकल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए. अमित शाह वहां एक जनसभा को संबोधित करने गए थे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पूर्व द्रमुक विधायक के. वेंकटेश और पूर्व कांग्रेस विधायक एल लक्ष्मीनारायणन भी शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए. इन दोनों विधायकों ने 21 फरवरी को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. विधायकों के इस्तीफों के बाद 22 फरवरी को वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली पुडुचेरी सरकार गिर गई थी. पुडुचेरी में वर्तमान में राष्ट्रपति शासन लागू है. विधानसभा चुनाव के तहत यहां छह अप्रैल को मतदान होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं