दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal)ने मंत्रियों को उपलब्ध सभी सुविधाएं जनता को प्रदान करने का बुधवार को संकल्प व्यक्त किया और अपनी सरकार की योजनाओं को ‘‘मुफ्त उपहार'' करार देने के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा. केजरीवाल ने दावा किया कि सरकारों के पास धन की कमी नहीं है. वे सिर्फ लोगों को ‘‘मूर्ख'' बनाते हैं. आप के नेता पंजाब, उत्तराखंड और गोवा का लगातार दौरा कर रहे हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी ने विभिन्न राज्यों में सत्ता मिलने पर लोगों के लिए कई रियायतों की घोषणाएं की हैं.
‘आप' के कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, ‘‘हर मंत्री को 4,000 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलती है और यह मुफ्त उपहार नहीं है. लेकिन, जब मैं दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देता हूं तो इसे मुफ्त उपहार कहा जाता है.''
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : पहली ट्रेन इस तारीख को जाएगी अयोध्या, रजिस्ट्रेशन शुरू
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
केजरीवाल ने दावा किया कि जैसे ही कोई व्यक्ति विधायक बनता है, उसका बैंक बैलेंस तुरंत बढ़ जाता है, उसके पास दो से तीन बंगले हो जाते हैं, स्विस बैंकों में खाते खुल जाते हैं और ‘‘अगली सात पीढ़ियों का जीवन व्यवस्थित हो जाता है.'' मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने संकल्प लिया है कि मंत्रियों को सरकार की ओर से जो सुविधाएं मिलेंगी, मैं उन्हें देश की जनता को भी मुहैया कराऊंगा. जब मंत्रियों को मुफ्त इलाज मिलता है तो पार्टियों को कोई दिक्कत नहीं होती. जब हम लोगों को मुफ्त सुविधाएं देते हैं तो उसे मुफ्त उपहार कहा जाता है.''
पंजाब के सरकारी स्कूलों को ठीक करेंगे, शिक्षकों को दी जाएंगे 8 गारंटी : अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल नेतृत्व वाली सरकार 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली के अलावा सार्वजनिक बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा, 20,000 लीटर पानी भी निशुल्क प्रदान करती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विपक्षी नेता पूछते हैं कि अगर लोगों को मुफ्त सुविधाएं दी जाएंगी तो पैसा कहां से आएगा. हमने मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा पैसे की लूट को रोका है. हमने जनता को वह सारा पैसा बांटना शुरू कर दिया जो चोरी हो जाता था.
यूपी में छोटे दलों का साथ, आ रहा रास; गठबंधन में जुटी समाजवादी पार्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं