विज्ञापन

Kejriwal's New Bungalow: नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए AAP कन्वेनर अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मिला बंगला

Former Delhi CM New Bungalow: दिल्ली के प्रतिष्ठित लोधी एस्टेट स्थित 95 नंबर के बंगले में शिफ्ट हुए पूर्व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का नया बंगला कांग्रेस नेता शशि थरूर के आवास के पास है, जो अब उनका आधिकारिक निवास होगा. दिल्ली चुनाव 2025 में पराजय के बाद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आप राज्यसभा MP के आवास में रह रहे थे. 

Kejriwal's New Bungalow: नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए AAP कन्वेनर अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मिला बंगला
FORMER DELHI CM MOVES IN NEW BUNGALOW

Former Delhi CM New Bungalow आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपने नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं. केंद्र सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के रूप में पिछले साल अक्टूबर में लोदी एस्टेट में एक बंगला आवंटित किया था, जिसमें अब पूर्व सीएम शिफ्ट हो गए हैं. अभी वह पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी आवास में रह रहे थे.

दिल्ली के प्रतिष्ठित लोधी एस्टेट स्थित 95 नंबर के बंगले में शिफ्ट हुए पूर्व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का नया बंगला कांग्रेस नेता शशि थरूर के आवास के पास है, जो अब उनका आधिकारिक निवास होगा. दिल्ली चुनाव 2025 में पराजय के बाद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आप राज्यसभा MP के आवास में रह रहे थे. 

ये भी पढ़ें-Child Theft On Camera: मां के साथ सो रही बच्ची को ले भागा शख्स, रेलवे प्लेटफार्म पर दिखा, ढूंढने सूरत से MP रवाना हुई पुलि

केजरीवाल ने केंद्र से स्थायी सरकारी आवास की मांग केंद्र सरकार से की थी

रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार और लगातार बढ़ती संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए केजरीवाल ने स्थायी सरकारी आवास की मांग केंद्र सरकार से की थी. इस मामले में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का भी रुख किया था. सुनवाई के दौरान केंद्र ने अदालत को आश्वासन दिया था कि 10 दिनों के भीतर उन्हें उपयुक्त आवास दे दिया जाएगा. उसी आश्वासन के तहत अक्टूबर में यह घर केजरीवाल को दिया गया था.

AAP राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आधिकारिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा नया बंगला

गौरतलब है कि पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के पूर्व आवास की मांग की थी. हालांकि, वह बंगला केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज़ चौधरी को आवंटित कर दिया गया था. इसके बाद उन्हें लोधी एस्टेट का यह नया बंगला दिया गया. अब यह आवास AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर केजरीवाल की आधिकारिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा.

ये भी पढ़ें-झांसी में शादी का झांसा देकर देशभर के 610 अधेड़ पुरुषों का किया शिकार, फेक कॉल सेंटर की ओनर हिना कौशर गिरफ्तार

Latest and Breaking News on NDTV

सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले को 'शीश महल' बनाने के आरोप लगे थे आरोप

आप नेता अरविंद केजरीवाल साल 2013 में पहली बार 49 दिनों के लिए जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्हें तिलक लेन स्थित एक सरकारी बंगला आवंटित हुआ था. पूर्णकालिक सीएम के पहले कार्यकाल में भी केजरीवाल तिलक लेन स्थित बंगले थे. दोबारा सीएण बनने के बाद केजरीवाल उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में शिफ्ट हुए. इसी बंगले को लेकर उन पर  'शीश महल' बनाने के आरोप लगे थे. 

ये भी पढ़ें-Suicide In Police Custody: पुलिस हिरासत में सुसाइड, थाना प्रभारी और ड्यूटी सिपाही दोनों संस्पेंड, युवक ने शौचालय में किया था सुसाइड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com