प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो.
- पीएम मोदी से नहीं मिल पाई बनारस में महिला तो भड़की
- गुस्से में बस डिपो पर खड़ी बस में लगा दी आग
- अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है महिला
वाराणसी:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान एक महिला ने उनसे मुलाकात करनी चाही, पुलिस ने रोक दिया तो उसने बस अड्डे पहुंचकर वॉल्वो बस मे ही आग लगा दी.अलग पूर्वांचल राज्य बनाये जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही महिला ने यहां बुधवार को कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से रोके जाने के बाद वॉल्वो बस में आग लगा दी. महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।.हालांकि थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया, मगर तब तक आग से बस को काफी क्षति पहुंच चुकी थी. पूर्वांचल राज्य जनआंदोलन की महिला कार्यकर्ता वंदना रघुवंशी ने बुधवारको कैंट स्थित रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचकर प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी वाराणसी-लखनऊ वॉल्वो बस में आग लगा दी. इसके बाद वंदना रघुवंशी ने सरेंडर कर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों से कह सकते हैं कि...
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग कीटीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जिस वक्त बस में आग लगायी गयी, उसमें तीन-चार सवारियां ही बैठी हुई थीं, जिन्हें आंदोलनकारी ने बाहर निकाल दिया और बस में आग लगा दी.महिला का कहना है कि अलग पूर्वांचल राज्य के लिए कई बार प्रधानमंत्री से मिलना चाहा लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया. इस बार भी जब मोदी जी आए तो मुझे मेरे जगतगंज स्थित घर में नजरबंद कर दिया गया.यहां तक कि आमरण अनशन कर रहे मेरे साथियों को भी प्रधानमंत्री से नहीं मिलने दिया गया.एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गयाहै. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों का आंदोलन कुछ दिन पहले तक चल रहा था, जिसके बाद इन्हें कबीरचौरा में मेडिकल कराने के बाद घर भेज दिया गया था. इस वक्त इनका कोई आंदोलन नहीं चल रहा था, जिससे इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती.
वीडियो-बिहार : मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस मे लगी आग, 12 लोगों की मौत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Narendra Modi, Narendra Modi In Varanasi, Prevented Women From Meeting Modi, Woman Set Fire On Bus, Woman Set Fire On Bus In Varanasi