- बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के जिक्र पर हुआ विवाद
- ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई
- बीजेपी ने कहा कि इस मामले को लेकर राजनीति न की जाए
नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनके मंत्रिपरिषद के भव्य शपथ ग्रहण (oath ceremony) की तैयारियां लगभग पूरी हो चकी हैं. इस समारोह के लिए करीब 7000 लोगों को न्योता भेजा गया है. समारोह में देश के दिग्गज नेताओं, कई मुख्यमंत्रियों के अलावा कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे, लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इस समारोह से किनारा कर लिया है. बीजेपी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) के बीच इस मामले में विवाद शुरू हो गया है.
सभी मुख्यमंत्रियों और प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसमें शामिल होंगे. एनडीए के सभी मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. लेकिन बंगाल में बीजेपी के 54 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाए जाने और सबके परिवारों को शपथ ग्रहण में बुलाने की बात पर ममता बनर्जी भड़क गईं और समारोह में जाने का इरादा बदल दिया. उनका कहना है कि बंगाल में कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने ट्वीट किया, "शपथ ग्रहण लोकतंत्र के समारोह का पवित्र अवसर होता है. ऐसा नहीं, जिसका कोई राजनीतिक दल अवमूल्यन करे और इसे अपने राजनीतिक बदले की तरह इस्तेमाल करे."
जबकि बीजेपी आरोप लगा रही है कि ममता इसका राजनीतिकरण कर रही हैं. बीजेपी के पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ''पार्टी की बंगाल इकाई ने उन कार्यकर्ताओं को के परिवारों को भी आमंत्रित किया है जिनकी हत्या कर दी गई. मैं मानता हूं कि इसको लेकर राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है.''
2021 तक नहीं चल पाएगी ममता सरकार, राज्य में हो सकते हैं एक साल के भीतर चुनाव: भाजपा नेता
इस राजनीतिक विवाद के बीच पीएम मोदी ने बिम्सटेक देशों के सभी राष्ट्राध्यक्षों और किर्ग़िस्तान और मॉरीशस के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया है. यह कदम भारत के पड़ोस में एक नई सामरिक रणनीति की तरफ इशारा करता है. ऐसी विदेश नीति जिसमें आर्थिक मुद्दों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा.
VIDEO : ममता बनर्जी ने शपथ समारोह से किया किनारा
साल 2014 में पीएम मोदी ने पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज़ शरीफ समेत सभी सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं