विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2019

CAA Protest: दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को नहीं दी जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च की मंजूरी

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी.

CAA Protest: दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को नहीं दी जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च की मंजूरी
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी. इस मार्च में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के भाग लेने की संभावना थी. लाल किले के निकट गुरुवार से ही सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है यानी वहां चार या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है.

अमित शाह के जूनियर मंत्री ने NRC पर दिया बयान, कहा- पूरे देश में इसे लागू करने को लेकर सरकारी को जल्दी नहीं

उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए छात्रों, कार्यकर्ताओं और विपक्ष के नेताओं समेत हजारों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किये, वहीं कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. कई यातायात प्रतिबंधों के कारण शहर में यातायात प्रभावित हुआ था.
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन कर शामिल होने के कारण लाल किले और मंडी हाउस के पास से विपक्ष के नेताओं डी राजा, सीताराम येचुरी, नीलोत्पल बसु, वृंदा करात, अजय माकन, संदीप दीक्षित और कार्यकर्ताओं योगेंद्र यादव, उमर खालिद समेत 1200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था.

VIDEO: उत्तर प्रदेश में जिसने हिंसा की उसकी प्रॉपर्टी होगी जब्त : योगी आदित्यनाथ

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhima Army, CAA Protests, Chandrashekhar Ravan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com