विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2017

पीएम नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह ने कितने विदेश दौरे किए? जानकारी देने से पीएमओ का इनकार

सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने शनिवार को बताया कि उन्होंने पीएमओ से 16 जून को जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया था.

Also Read in
पीएम नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह ने कितने विदेश दौरे किए? जानकारी देने से पीएमओ का इनकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फाइल फोटो...
  • PMO ने जानकारी देने से इनकार करते हुए सवाल को 'अस्पष्ट' करार दिया.
  • RTI कार्यकर्ता नूतन ने PMO से जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया था.
  • निश्चित तौर पर नई दिल्ली में अपीलीय प्राधिकार का दरवाजा खटखटाऊंगी- नूतन
लखनऊ: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विदेश दौरों पर होने वाले विभिन्न खर्चों का ब्योरा देने से इनकार करते हुए सवाल को 'अस्पष्ट' करार दिया.

सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने शनिवार को बताया कि उन्होंने पीएमओ से 16 जून को जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया था. ठाकुर ने साल 2010 के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी तथा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के विदेश दौरों पर विभिन्न मदों में हुए खर्च के बारे में जानकारी मांगी थी.

केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी तथा पीएमओ में अवर सचिव प्रवीण कुमार ने जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि जो सूचना मांगी गई है वह 'अस्पष्ट' है. ठाकुर ने सूचना का अधिकार के तहत पीमओ से विभिन्न कार्यालयों तथा उसके बीच आदान-प्रदान किए गए विभिन्न पत्रों व दस्तावेजों सहित सभी फाइलों की प्रतियों की मांग की थी.



कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश यात्राओं की तुलना टीवी शो से की
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने की 56 विदेश यात्राएं, विपक्ष कुछ इस तरह उठाता रहा है सवाल
विदेशी नीति में बदलाव : वर्ष के अंत तक 68 देशों की यात्रा करेंगे मोदी सरकार के मंत्री

जानकारी देने से इनकार करते हुए कुमार ने ठाकुर को सूचित किया कि आरटीआई अधिनियम, 2005 की धारा 19 के उद्देश्यों को लेकर पीएमओ के निदेशक सैयद एकराम रिजवी अपीलीय प्राधिकार हैं.

ठाकुर ने बताया कि अपने सवाल के जवाब के लिए वह निश्चित तौर पर नई दिल्ली में अपीलीय प्राधिकार का दरवाजा खटखटाएंगी.

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Manmohan Singh, Prime Minister Office, Narendra Modi Tours, Nutan Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com