विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2020

इंडिया ग्‍लोवल वीक पर पीएम मोदी का संबोधन: अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के संकेत देख रहा भारत

पीएम ने कहा कि भारत पूरी गंभीरता के साथ कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी गंभीरता से लड़ाई लड़ रहा है. यह महामारी न केवल स्‍वास्थ्‍य बल्कि इकोनॉमी के लिहाज से घातक है. उन्‍होंने कहा कि भारत ऐसे देशों का पावरहाउस है जो दूसरे देशों से सीखता है और सिखाता है भारत ने कई क्षेत्रों में खासी तरक्‍की की है.

नई दिल्ली:

कोरोना वायरस महामारी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को 30 देशों को वर्चुअल कॉन्‍फेंस के जरिये संबोधित किया. इंडियाा ग्‍लोवल वीक के शुभारंभ के इस मौके पर पीएम ने कहा कि भारत पूरी गंभीरता के साथ कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी गंभीरता से लड़ाई लड़ रहा है. उन्‍होंने कहा कि कोरोना की महामारी के विपरीत स्थितियों के बीच भारत अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के संकेत देख रहा हैयह महामारी न केवल स्‍वास्थ्‍य बल्कि इकोनॉमी के लिहाज से घातक है. उन्‍होंने कहा कि भारत ऐसे देशों का पावरहाउस है जो दूसरे देशों से सीखता है और सिखाता है भारत ने कई क्षेत्रों में खासी तरक्‍की की है.

पीएम के संबोधन की खास बातें
भारत टेलेंट का पावरहाउस है. यह योगदान देने और कभी भी सीखने के लिए हमेशा तत्‍पर रहता है. इतिहास ने दिखाया है कि भारत ने हर चुनौती को पार कर लिया है चाहे वह सामाजिक हो या आर्थिक. चाहे वह डॉक्टर हों, आईटी पेशेवर हों, इंजीनियर हों या अन्य क्षेत्रों में कार्यबल हो, भारतीयों ने हर जगह उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया है.

-मुश्किल के इस समय में पुनरुत्थान (Revival)के बारे में बात करना स्वाभाविक है. वैश्विक पुनरुत्थान और भारत को जोड़ना भी उतना ही स्वाभाविक है. हमें विश्वास है कि वैश्विक पुनरुत्थान (Global revival) में भारत की अहम रोल होगा.

-पिछले छह वर्षों के दौरान, भारत ने जीएसटी सहित कुल वित्तीय समावेशन, हाउसिंग और इन्फ्रास्‍ट्रक्‍चर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, बोल्ड टैक्स सुधार जैसे क्षेत्रों में अच्‍छा किया है. प्रौद्योगिकी (Tchnology) को धन्यवाद जिसकी वजह से एक-एक पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंच गया है. उपलब्‍ध कराई गई इस राहत में मुफ्त रसोई गैस, बैंक खातों में नकदी, लाखों लोगों को मुफ्त अनाज आदि शामिल हैं.

-भारत दुनिया की सबसे ओपन इकोनॉमी (खुली अर्थव्‍यवस्‍था) में से एक है. हम भारत में आने और उपस्थिति दर्शानेके लिए सभी वैश्विक कंपनियों का दिल खोलकर स्‍वागत कर रहे हैं.आज भारत जिस तरह के अवसर प्रदान कर रहा है, बहुत कम देश ऐसा कर रहे हैं. कृषि में हमारे सुधार भंडारण और रसद में निवेश करने के लिए एक बहुत ही आकर्षक निवेश अवसर प्रदान करते हैं

-हम लघु और सूक्ष्‍म (MSME) क्षेत्र में सुधार लाए हैं. एक बड़ा MSME क्षेत्र भी बड़े उद्योग का पूरक होगा. रक्षा क्षेत्र में भी निवेश के अवसर हैं. अब, अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी निवेश के अधिक अवसर हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, India Global Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com