विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2021

"हैप्पी बर्थडे मोदी जी": PM मोदी के 71वें जन्मदिन पर राहुल गांधी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है.

"हैप्पी बर्थडे मोदी जी": PM मोदी के 71वें जन्मदिन पर राहुल गांधी ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के नेता भी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.(फाइल)
नई दिल्ली:

PM Narendra Modi's Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है. भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के नेता भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. पीएम मोदी के धुर विरोधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी पीएम मोदी को हैप्पी बर्थडे कहा है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "हैप्पी बर्थडे, मोदी जी." इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है.  


 

इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को बधाई देने के लिए एक ट्वीट किया. जिसमें कांग्रेस नेता ने लिखा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का जन्मदिन है. उन्हें हमारी बधाई व शुभकामनाएं."  

हालिया दिनों में राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते रहे हैं. पिछले कुछ समय से वह विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते रहे हैं. दिग्विजय सिंह को भी पीएम मोदी का धुर विरोधी माना जाता है. 

- - ये भी पढ़ें - -
* PM मोदी का 71वां जन्मदिन, रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य, 20 दिन तक चलेगा 'सेवा और समर्पण' अभियान
* "आइए उन्हें उपहार दें": PM मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने की वैक्सीन लगवाने की अपील
* "प्रभु राम आपको लंबी उम्र दें..." UP के CM योगी आदित्यनाथ, अमित शाह समेत नेताओं ने PM को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Birthday, Rahul Gandhi, Digvijay Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com