विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2020

Coronavirus से लड़ाई में मदद करेंगी ये 3 लैब, 27 जुलाई को उद्घाटन करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च श्रेणी के स्तर के कोरोनावायरस (COVID-19) परीक्षण के तीन केंद्रों का शुभारंभ करेंगे.

Coronavirus से लड़ाई में मदद करेंगी ये 3 लैब, 27 जुलाई को उद्घाटन करेंगे PM मोदी
पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ करेंगे. (फाइल फोटो)
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लैब्स का शुभारंभ
  • ICMR नोएडा, मुंबई और कोलकाता में सेंटर
  • हर रोज 10 हजार कोरोना सैंपल हो सकेंगे टेस्ट
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च श्रेणी के स्तर के कोरोनावायरस (COVID-19) परीक्षण के तीन केंद्रों का शुभारंभ करेंगे. यह सुविधाएं देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाएंगी और शुरुआती पहचान और उपचार को मजबूत करने में मदद करेंगी, जिससे महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

यह तीन टेस्टिंग सेंटर ICMR नोएडा, मुंबई और कोलकाता में शुरू किए जा रहे हैं. हर केंद्र एक दिन में कोरोना के 10 हजार सैंपल टेस्ट करने की क्षमता रखता है. यह लैब्स कर्मियों के संक्रमित होने की गुंजाइश को भी कम करेंगी. इन लैब्स में कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों की भी जांचें हो सकेंगी. कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद यहां पर हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी, डेंगू समेत अन्य बीमारियों की जांचें की जाएंगी.

पुडुचेरी में कोरोना से 2 की मौत, 131 नए मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 2787

इन लैब्स के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे.

COVID-19: दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 88% के करीब, बीते 24 घंटे में 1,075 नए मामले दर्ज 

गौरतलब है कि भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस की जद में हैं. अभी तक 1.60 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 6 लाख से ज्यादा मरीजों की जान ले चुका है. भारत में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,85,522 हो गई है. पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 48,661 नए मामले सामने आए हैं.

राजस्थान : विधानसभा सत्र के लिए गहलोत ने भेजा राज्यपाल को प्रस्ताव, एजेंडे में कोरोना, फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं

इस दौरान 705 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. 8,85,577 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. कुल 32,063 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 63.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 11 फीसदी है. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Coronavirus Testing Facilities, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com