विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2020

अटल जी की जयंती पर 9 करोड़ किसानों को संबोधित करेंगे PM मोदी, 18,000 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

किसानों के व्यापक आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम मोदी का किसानों से संवाद कार्यक्रम रखा है, ताकि पीएम उन्हें भरोसे में ले सकें और किसानों तक कृषि कानूनों की बातों को रख सकें.

अटल जी की जयंती पर 9 करोड़ किसानों को संबोधित करेंगे PM मोदी, 18,000 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर
PM नरेंद्र मोदी 25 दिसम्बर को अटलजी की जयंती पर देशभर के 9 करोड़ किसानों को संबोधित करेंगे. (फाइल फोटो)
  • 25 दिसंबर को 9 करोड़ किसानों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
  • 18000 करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि करेंगे ट्रांसफर
  • पीएम का संबोधन वर्चुअल होगा, 6 राज्यों के चुनिंदा किसान करेंगे अनुभव साझा
नई दिल्ली:

तीन नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान आंदोलन (Farmers Protest) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) 25 दिसम्बर यानी भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Former PM Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर देश भर के 9 करोड़ किसानों को संबोधित करेंगे और किसान कानूनों पर अपनी बात रखेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की अगली किश्त भी ट्रांसफर करेंगे.

पीएम मोदी का यह संबोधन वर्चुअल होगा. वह किसानों से कृषि कानूनों पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे. पीएम के कार्यक्रम में छह राज्यों से चुनिंदा किसानों को शामिल किया जाएगा. ये सभी किसान भारत सरकार द्वार लिए गए फैसलों पर अपने अनुभव पीएम से साझा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है.

कृषि मंत्री ने फिर दोहराया, सरकार किसानों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार

यह केंद्र सरकार के उस संपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसमें किसानों के आंदोलन की काट के रूप में देशभर में 100 प्रेस कॉन्फ्रेन्स और 700 बैठकें करने का फैसला लिया गया है. बीजेपी भी पीएम के संबोधन के अलावा घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी. जिसके तहत कृषि कानूनों को लेकर लिखे गए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खुले पत्र को घर घर पहुंचाया जाएगा.

सरकार के बातचीत प्रस्ताव पर आज फैसला लेंगे किसान, बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

बता दें कि कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर हजारों किसान पिछले 28 दिनों से कड़ाके की ठंड के बावजूद दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार और किसान संगठनों के बीच पांच दौर की वार्ता बेनतीजा रही है. अब किसानों ने सरकार पर आंदोलन को भटकाने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध और तेज कर दिया है.

वीडियो- रवीश कुमार का प्राइम टाइम : जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनावों में गुपकार गठबंधन का डंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Kisan Virtual Rally, 9 Crore Farmers, PM Will Address Farmers On 25 December, Atal Bihari Birthday, Farmers Protest, Farm Laws 2020, PM Kisan Samman Nidhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com