कोरोना संकट और चीन के साथ तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान, कोरोना संकट से लेकर चीन के साथ विवाद तक पर अपनी बात रखी. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता पी.वी. नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) की जन्म शताब्दी पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने कहा, "मेरे प्यारे देशवासियों, आज 28 जून को भारत अपने एक भूतपूर्व प्रधानमंत्री को श्रृद्धांजलि दे रहा है, जिन्होंने एक नाजुक दौर में देश का नेतृत्व किया. हमारे, ये, पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी नरसिम्हा राव जी की आज जन्म-शताब्दी वर्ष की शुरुआत का दिन है." उन्होंने कहा, "जब, हम, पी.वी नरसिम्हा राव जी के बारे में बात करते हैं, तो, स्वाभाविक रूप से राजनेता के रूप में उनकी छवि हमारे सामने उभरती है, लेकिन यह भी सच्चाई है कि वे अनेक भाषाओँ को जानते थे. भारतीय एवं विदेशी भाषाएं बोल लेते थे."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
"साथियो, नरसिम्हा राव जी अपनी किशोरावस्था में ही स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए थे... छोटी उम्र से ही श्रीमान नरसिम्हा राव अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज उठाने में आगे थे । अपनी आवाज बुलंद करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ते थे।- पीएम श्री नरेन्द्र मोदी।#PVNarasimhaRao #MannKiBaat pic.twitter.com/dGhvS6rT40
— Mann Ki Baat Updates (@mannkibaat) June 28, 2020
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, "वे एक ओर भारतीय मूल्यों में रचे-बसे थे, तो दूसरी ओर उन्हें पाश्चात्य साहित्य और विज्ञान का भी ज्ञान था. वे भारत के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे. नरसिम्हा राव जी अपनी किशोरावस्था में ही स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए थे. छोटी उम्र से ही राव अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज उठाने में आगे थे. अपनी आवाज बुलंद करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ते थे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं