विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2018

सरकार और RBI में खींचतान, पीएम मोदी और गवर्नर उर्जित पटेल के बीच मुलाकात की खबर, रिजर्व बैंक ने दिये इस विशेष व्यवस्था के संकेत

केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक (RBI) के बीच जारी तनातनी के बीच खबर है कि गवर्नर उर्जित पटेल ( Urjit Patel) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की है.

Also Read in
सरकार और RBI में खींचतान, पीएम मोदी और गवर्नर उर्जित पटेल के बीच मुलाकात की खबर, रिजर्व बैंक ने दिये इस विशेष व्यवस्था के संकेत
RBI गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) बीते शुक्रवार यानी 9 नवंबर को पीएम मोदी से मिले थे.
  • सूत्रों के मुताबिक उर्जित पटेल शुक्रवार को पीएम से मिले
  • उन्होंने PMO के कई अधिकारियों से भी मुलाकात की
  • सरकार और RBI के बीच जारी तनातनी खत्म होने के आसार
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक (RBI) के बीच जारी तनातनी के बीच खबर है कि गवर्नर उर्जित पटेल ( Urjit Patel) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की है. ऐसा माना जा रहा है कि पूरी खींचतान के बीच पहली बार RBI के गवर्नर उर्जित पटेल बीते शुक्रवार यानी 9 नवंबर को पीएम मोदी से मिले हैं. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुये कहा कि शुक्रवार को पटेल दिल्ली में थे और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि पटेल  (RBI Chief) की मोदी से मुलाकात का मकसद सरकार के साथ जारी खींचतान का समाधान खोजना हो सकता है. सूत्रों ने जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा छोटे एवं मझोले उद्योगों को ऋण देने की विशेष व्यवस्था के संकेत मिले हैं.

सरकार से खींचतान के बीच 19 नवंबर को आरबीआई के बोर्ड की बैठक हंगामेदार होने के आसार

हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए नकदी की स्थिति को आसान बनाने और आरबीआई के अपने अधिशेष में से कुछ राशि जारी करने पर कोई सहमति बनी है अथवा नहीं. उल्लेखनीय है कि सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच स्वायत्तता के मुद्दे को लेकर हाल में काफी तनाव की स्थिति बन गई है. इस खींचतान के चलते वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक कानून की धारा सात के तहत विचार विमर्श शुरू किया है. यह धारा सरकार को जनहित के मुद्दों पर रिजर्व बैंक गवर्नर को निर्देश देने का अधिकार देती है. 

विवादों के बीच बोली सरकार- हम RBI से 3.6 लाख करोड़ रुपये की मांग नहीं कर रहे 

VIDEO: RBI-सरकार में मतभेद बरकरार



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, Urjit Patel, PM Modi, RBI Governer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com