विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2017

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है भारत, बोले पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि खाद्य उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई है और कारोबार सुगमता में सुधार हुआ है.

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है भारत, बोले पीएम मोदी
वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्ट में पीएम बोले , निया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है भारत
  • वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का उद्घाटन किया पीएम मोदी ने
  • पीएम ने कहा कि खाद्य उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई है
  • बोले, कारोबार सुगमता में सुधार हुआ है
नई दिल्ली: वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. हमने जीएसटी के जरिए करों की बहुलता को खत्म किया. पीएम ने कहा कि खाद्य उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई है और कारोबार सुगमता में सुधार हुआ है.  उन्होंने कहा कि सरकार 'मेक इन इंडिया' के प्रति कटिबद्ध है.

...और जब बोले पीएम मोदी, 5 राक्षस को खत्म करें

भारत बड़ी क्रांति के लिए तैयार है. पीएम ने कहा कि भारत में फूड चेनों के लिए बड़ा अवसर है और हमारा कन्ज़्यूमर बेस बेहद व्यापक है. उन्होंने कहा कि हम ग्रीनफील्ड इनवेस्टमेंट में अव्वल हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का उद्घाटन किया जिसमें वैश्विक निवेशकों समेत प्रमुख फूड कंपनियों के प्रमुख भाग ले रहे हैं. एक आधिकारिक बयान में कल यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि इस मेले का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जो तीन दिनों तक चलेगा.

VIDEO : हिमाचल में ज़मानती सरकार, ज़मानत पर हैं सीएम - पीएम मोदी

इसका लक्ष्य खाद्य अर्थव्यवस्था में परिवर्तन और भारत को पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित कर व वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का सोर्सिग हब बनाकर किसानों की आय दोगुनी करना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, World Food India 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com