तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया. जयंती पर उनकी याद में पीएम मोदी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया है. तस्वीर में जयललिता और पीएम मोदी दोनों साथ बैठे हैं.
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जयललिता जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं. वह अपनी जनसमर्थक नीतियों और दबे-कुचलों के सशक्तीकरण के प्रयासों के लिए याद की जाएंगी. उन्होंने हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए भी उल्लेखनीय प्रयास किए. मुझे उनके साथ हुई मुलाकातें हमेशा याद रहेंगी.'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Remembering Jayalalithaa Ji on her birth anniversary. She is widely admired for her pro-people policies and efforts to empower the downtrodden. She also made noteworthy efforts to empower our Nari Shakti. I will always cherish my several interactions with her. pic.twitter.com/nyV3xz1Lb8
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2021
तमिलनाडु की राजनीति में ‘‘अम्मा'' के नाम से मशहूर रहीं जयललिता का जन्म वर्तमान कर्नाटक के मांड्या जिले के मेलुरकोट गांव में 1948 को हुआ था. वह पांच बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही. तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने हाल ही में जयललिता की जयंती को ‘ बालिका संरक्षण दिवस' के तौर पर मनाने का फैसला किया.
जयललिता के नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अन्नाद्रमुक ने इतिहास रच दिया था. पांच दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था. इस साल अप्रैल-मई में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं. भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं