- कहा, सरयू के किनारे स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है
- आज पूरा भारत राममय और रोमांचित है
- हमारे रामलला तंबू के नीचे रहते थे, अब भव्य मंदिर में रहेंगे
Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपना भाषण जय श्रीराम के नारों के साथ शुरू किया. उन्होंने कहा कि जय सिया राम के नारे आज सिर्फ अयोध्या में नहीं बल्कि आज पूरे विश्व में गूंज रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि राम भूमि ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया और इस अवसर का साक्षी बनने का मौका दिया. पीएम मोदी ने कहा कि सरयू के किनारे आज स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है. आज पूरा भारत राममय है. पूरा देश रोमांचित है. हर मन दीपमय है. आज पूरा भारत भावुक है. सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है.
29 साल बाद अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने रामलला को किया साष्टांग प्रणाम
अपने आधे घंटे से अधिक समय के संबोधन में पीएम ने कहा, 'राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया, मैं इसके लिए ट्रस्ट का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. आना स्वाभाविक था राम काज कीन्हे बिना मोहु कहा विश्राम. उन्होंने कहा कि आज सारी दुनिया में इसकी गूंज है. पहले मैं मां जानकी की याद कर लूं जय सिया राम, जय सिया राम की पूरे विश्व में गूंज है. उन्होंने इस मौके पर दुनियाभर में फैले रामभक्तों को बधाई दी.प्रधानमंत्री ने कहा, आप भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए. इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं और हमारी संस्कृति का आधार हैं.पीएम ने कहा, दशकों के इंतजार के बाद भारत भावुक हो गया है.करोड़ों को विश्वास नहीं होगा कि उन्होंने हमारे जीवनकाल में इस दिन को देखा है.वर्षों से, हमारे रामलला (शिशु भगवान राम) एक तम्बू के नीचे रहते थे, अब वह रामभक्तों द्वारा निर्मितभव्य मंदिर में निवास करेंगे.आज, राम जन्मभूमि को आजाद कर दिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोरोना की वजह से जिस तरह के हालात है, प्रभु राम का मर्यादा का मार्ग आज और अधिक आवश्यक है।
— BJP (@BJP4India) August 5, 2020
वर्तमान की मर्यादा है, दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी: पीएम मोदी #JaiShriRam pic.twitter.com/dXpJvC23lx
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- सब राम के हैं और सबमें राम हैं
प्रधानमंत्री ने कहा, 'राम हर जगह हैं, भारत के दर्शन-आस्था-आदर्श-दिव्यता में राम ही हैं. तुलसी के राम सगुण राम हैं, नानक-तुलसी के राम निगुण राम हैं. भगवान बुद्ध-जैन धर्म भी राम से जुड़े हैं. तमिल में कंभ रामायण है, तेलुगु, कन्नड़, कश्मीर समेत हर अलग-अलग हिस्से में राम को समझने के अलग-अलग रुप हैं. पीएम मोदी ने कहा कि राम सब जगह हैं, राम सभी में हैं. विश्व की सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या इंडोनेशिया में है, वहां पर भी रामायण का पाठ होता है. पीएम ने बताया कि कंबोडिया, श्रीलंका, चीन, ईरान, नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में राम का नाम लिया जाता है.'
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता और जीत का प्रमाण है, ये दिन सत्य-अहिंसा-आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है. कोरोना वायरस से बनी स्थितियों के कारण भूमिपूजन का कार्यक्रम अनेक मर्यादाओं के बीच आयोजित रहा है. इसी मर्यादा का अनुभव हमने तब भी किया था जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था और हर किसी की भावना का ध्यान रखते हुए व्यवहार किया था. पीएम ने कहा कि इस मंदिर के साथ इतिहास खुद को दोहरा रहा है, जिस तरह गिलहरी से लेकर वानर, केवट से लेकर वनवासी बंधुओं को राम की सेवा करने का सौभाग्य मिला.पीएम ने भाषण का समापन करते हुए भगवान राम और माता सीता का सभी लोगों पर आशीर्वाद बना रहे, यह कामना करते हुए मैं अपने संबोधन का विराम देता हूं.
अयोध्या की दीवारों पर रामकथा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं