- पीएम मोदी ने सिर्फ 14 मिनट में खत्म कर दिया भाषण
- ममता बनर्जी की सरकार पर साधा निशाना
- बजट 2019 को हर वर्ग को समर्पित बताया
टीएमसी नेता ममता बनर्जी के गढ़ ठाकुरगंज में पीएम मोदी की सभा में भीड़ उमड़ी थी, लेकिन शायद यह पहला मौका रहा होगा जब उन्होंने सिर्फ 14 मिनट में ही अपना भाषण खत्म कर दिया. भीड़ भी नहीं समझ पा रही थी कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पीएम मोदी ने अचानक भाषण खत्म कर दिया. अपने छोटे भाषण में पीएम मोदी ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और बजट में किए गए ऐलानों का जिक्र किया. इसके बाद उन्होंने भाषण खत्म कर दिया. दरअसल जिस जगह पर रैली थी वहां जगह कम थी और भीड़ बहुत ज्यादा थी और वहां भगदड़ जैसे हालत बनते जा रहे थे. पीएम मोदी ने भी कई बार भीड़ से शांत रहने की अपील की लेकिन हालात बिगड़ते देख पीएम मोदी ने अपना भाषण खत्म कर दिया.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ठाकुरनगर की रैली में अप्रत्याशित भीड़ से स्थिति बेकाबू होने लगी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि प्रशासन के लिए उसे संभालना चुनौती बन गया. लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण को जल्दी ही खत्म कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरनगर की रैली के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत की. पीएम मोदी ने दुर्गापुर में 294 किलोमीटर लंबे अंदल-सैंथिया-पाकुर-मालदा रेलवे सेक्शन के इलेक्ट्रिफिकेशन को राष्ट्र को समर्पित किया.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे

रैली में भीड़ की तस्वीर
रैली के दौरान उन्होंने भीड़ को देखकर कहा कि यह दृश्य देखकर मुझे समझ आ रहा है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं. यह आपका प्यार है कि लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वाले लोग लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हुए हैं. पीएम मोदी ने भीड़ से कहा कि मैदान छोटा पड़ गया है. आप जहां हैं वहीं खड़े होकर रहिए. फिर उन्होंने भारत माता की जय-जयकार के नारे लगाए. रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम नागरिकता कानून लेकर आए हैं. हम चाहते हैं कि इसे संसद में पास करने दीजिए, हम अपने भाइयों और बहनों को इंसाफ दिलवाना चाहते हैं.
Prime Minister Narendra Modi addressing a public rally in Thakurnagar, West Bengal: Jisne karz liya uski 2.5 lakh ki maafi ka vaada kiya tha aur maafi huyi kewal Rs 13 ki. Ye kahani Madhya Pradesh ki hai, vahin Rajasthan mein sarkar ne toh haath hi khade kar diye pic.twitter.com/ZWBOvwo9Da
— ANI (@ANI) February 2, 2019
ममता बनर्जी का PM मोदी पर हमला, बोलीं- उस दिन का इंतजार है, जब मेरे कुक से भी पूछताछ होगी
पीएम मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि अभी कुछ राज्यों में किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर चुनाव जीता गया. सभी देख रहे हैं कि जिन्होंने कभी कर्ज लिया ही नहीं, उनके भी कर्जमाफ हो रहे हैं. जिन्होंने लिया, उनके 13 रुपये कर्जमाफ हो रहे हैं, वह भी मध्य प्रदेश में.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश में किसानों की कर्जमाफी की बात कर किसानों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. ये दस साल पर एक बार कर्जमाफी कर उन्हें धोखा देते हैं. कुछ लोगों को ही इसका लाभ मिल पाता था. लेकिन अब कोई बिचौलिया नहीं होगा. अब आपको समझ आ रहा होगा कि मोदी बैंक खाता खुलवाने पर क्यों जोर दे रहा है. बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट तो एक शुरुआत है. चुनाव के बाद जब पूर्ण बजट आएगा तब किसानों, कामगारों की तस्वीर और भी बदल जाएगी.
Video:बजट गरीब को शक्ति, किसान को मज़बूती और अर्थव्यवस्था को नया बल देगा- पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं