विज्ञापन
This Article is From May 13, 2021

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पर लगाया गया बैन

परियोजना को क्रियान्वित करने वाले सीपीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने संपर्क करने पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पर लगाया गया बैन
साइन बोर्ड पर लिखा है: 'फोटोग्राफी निषेध', 'वीडियो रिकॉर्डिंग निषेध'.
नई दिल्ली:

सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण परियोजना को लेकर आलोचना के बीच केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने इंडिया गेट के पास निर्माण स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को प्रतिबंधित कर दिया है. सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्निर्माण स्थल पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है: 'फोटोग्राफी निषेध', 'वीडियो रिकॉर्डिंग निषेध'.परियोजना को क्रियान्वित करने वाले सीपीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने संपर्क करने पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बीच सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण परियोजना को क्रियान्वित करने को लेकर सरकार को विपक्ष की ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, भारत भर के कई नागरिक समाज समूहों और पर्यावरण संगठनों ने बुधवार को केंद्र से देश में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अपनी महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण परियोजना को रोकने की अपील की.

सेंट्रल विस्‍टा प्रोजेक्‍ट: निर्माण रोकने संबंधी अर्जी पर केंद्र का HC में हलफनामा, कहा-जुर्माने के साथ खारिज करें याचिका

65 संगठनों द्वारा जारी किए गए बयान में केंद्र सरकार से 13,450 करोड़ रुपये की इस परियोजना को रोकने और सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल महामारी से निपटने में करने का आग्रह किया गया है.

बड़ी खबर : 12 दलों की PM मोदी को चिट्ठी, 'सरकार की लापरवाही से बिगड़े हालात'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Vista Project, Cpwd
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com